RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आमजन में जबरदस्त क्रेज -सेलिब्रिटी अंत्रप्रेनोर नमिता थापर ने जमकर की योजना की सराहना

जयपुर/राजस्थान 25अगस्त। महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना को लेकर आमजन में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किये जा रहे शिविरों में पात्र लाभार्थियों को तय प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है।
गुरुवार को सेलिब्रेटी अंत्रप्रेनोर एवं शार्क टैंक फेम नमिता थापर ने वैशाली नगर में संचालित किये जा रहे कैंप का जायजा लिया। इस दौरान सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक ऋतेश शर्मा ने नमिता थापर को शिविर स्थल पर ही स्मार्ट फोन योजना के तहत अमल में लाई जा रही संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत करवाया। इस दौरान थापर ने ना केवल लाभार्थियों से संवाद किया बल्कि चुनिंदा लाभार्थियों को स्मार्ट फोन की सौगात भी दी।
राजस्थान सरकार की इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना की सराहना करते हुए थापर ने कहा कि सूचना क्रांति के दौर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना ना केवल मील का पत्थर साबित होगी बल्कि दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल बनेगी।
इस दौरान अतिरिक्त निदेशक, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग हरी मोहन गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जयपुर में इन केन्द्रों पर आयोजित हो रहे हैं शिविर।

—नगर निगम हैरिटेज चौगान स्टेडियम, गणगौरी बाजार
—नगर निगम हैरिटेज सामुदायिक केन्द्र, लक्ष्मीनारायणपुरी, किशनपोल
—नगर निगम हैरिटेज महारानी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनीपार्क
—नगर निगम हैरिटेज अम्बेडकर भवन, रोटरी सर्किल, ट्रांसपोर्ट नगर
—नगर निगम ग्रेटर सामुदायिक भवन, सेक्टर-3, मालवीय नगर
—नगर निगम ग्रेटर सामुदायिक भवन, हनुमान नगर विस्तार, वैशाली नगर

Related posts

चतरा:मानसून पूर्व डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

दूरदर्शन सरकार की उपलब्धियों पर एक वृत्तचित्र ‘धरोहर भारत की- पुनरुत्थान की कहानी’ का प्रसारण करेगा।

rktvnews

बिहार:गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में बिहार की झाँकी का इस बार गौरवशाली विषयवस्तु है:महेश्वर हजारी

rktvnews

चतरा:तीन दिवसीय राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को ले डीसी की प्रेस वार्ता।

rktvnews

राजस्थान:”नवोत्कर्ष विक्रम संवत 2081″ कार्यक्रम आयोजित!राष्ट्र भूभाग नहीं सनातन मूल्य से जुड़ा विचार और संस्कृति-राज्यपाल

rktvnews

बुलडोजर राज नहीं चलेगा!गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ माले ने धरना दिया।

rktvnews

Leave a Comment