RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी!राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगी मोबाइल एलईडी वैन:रूक्मणि रियार,जिला कलक्टर

प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा रवाना करती जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार

हनुमानगढ़/राजस्थान 24 अगस्त। जिला कलक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने राजस्थान सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रचार रथ एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी राजपाल लंबोरिया, नगर परिषद एक्सईएन सुभाष बंसल मौजूद रहे ।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में यह प्रचार रथ सभी 269 ग्राम पंचायतों के महत्वपूर्ण स्थानों पर आमजन को वीडियो प्रसारण के माध्यम से योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे। प्रत्येक दिन एलईडी वैन 2 ग्राम पंचायतों में प्रचार प्रसार करेगी।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एक अभिनव पहल शुरू की गई है। जिसके तहत मोबाइल एलईडी वैन के जरिये ना केवल योजनओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी बल्कि रोचक तरीके से पात्र लाभार्थियों को योेजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई जाएगी।

Related posts

डर लगता है..! : माधुरी मिश्रा

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान के इंडिया क्लब में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

rktvnews

उत्तराखंड: 19 अप्रैल के मतदान को ले अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् रहे स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:छात्राएँ शिक्षा क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार और समाज का नाम रोशन कर रही हैं कुलसचिव प्रो. डॉ. रामकृष्ण ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment