RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

जीप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई और देश को शुभकामनाएं दी।

चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे संभव बना दिया!प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने जो किया कोई नहीं कर सका:जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी

चतरा/झारखंड 24 अगस्त।चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर झारखंड राज्य के चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की क्षमताओं और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने जो किया कोई नहीं कर सका। चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे संभव बना दिया है। इस सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई और देश को शुभकामनाएं देता हूं।

चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की क्षमताओं और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन : छात्रा-छात्रा

जिले के केशरी चौक के समीप अनुमंडल पुस्तकालय, सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालयों में संध्या 6 बजे चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा गया। इस लाइव प्रसारण को अनुमंडल पुस्तकालय में पढ रहे छात्र-छात्राओं समेत विभिन्न विद्यालयों के भी छात्र-छात्राओं ने देखा। चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग देखने से उत्साहित छात्र-छत्राओ ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की क्षमताओं और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है।

जश्न में जिले में छुटे पटाखे

चांद पर चंद्रयान-3 के सफल सॉफ्ट लैडिंग पर जिले के लोगो ने खुशी मनाई। इस दौरान एक दुसरे को मिठाई खिलाते हुए भारत की कामयाबी पर बधाई दिया। कहा देश के वैज्ञानिको और प्रधानमंत्री पर हमे गर्व है। वो दिन दुर नही जब चांद हमारी मुठ्ठी में होगी। जय जवान, जय, किसान, जय विज्ञान का नारा लगाते हुए लोगो ने जमकर आतिशबाजी की।

Related posts

आरा में 10 मई 23 के आयोजित होगी रोजगार शिविर।मैट्रिक पास अभ्यर्थी ले सकते है लाभ।

rktvnews

भोपाल:डीजीपी कैलाश मकवाणा ने मध्यप्रदेश साइबर फॉरेंसिक प्रयोगशाला में e-Forensic 2.0 का किया शुभारंभ।

rktvnews

दुमका:पर्यटन एवं खेल की समीक्षा बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र का मनाया गया सातवां स्थापना दिवस।

rktvnews

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम तहत संचालित अभियानों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025: उत्कृष्ट बीएलओ और वॉलंटियर्स को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment