RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग(एफएलसी) एवं लोकसभा निर्वाचन की अन्य तैयारियों के संबंध में बैठक।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 22 अगस्त। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग(एफएलसी) एवं लोकसभा निर्वाचन की अन्य तैयारियों के संबंध में एक आवश्यक बैठक अपर जिलाधिकारी डॉ शिव कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि आगामी सितंबर माह में ईवीएम की फर्स्ट लेवल जांच प्रारंभ की जायेगी। जो भारत निर्वाचन आयोग के अभियंताओं द्वारा की जायेगी। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि ईवीएम की फर्स्ट लेवल जांच में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों अथवा प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी ताकि ईवीएम जांच कार्य पारदर्शिता पूर्वक हो सके। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम की जांच टकाना में नवनिर्मित ईवीएम वेयर हाउस में की जायेगी। उन्होंने बताया कि जनपद में इवीएम के अंतर्गत 1101 बैलेट यूनिट(बीयू), 1192 कन्ट्रोल यूनिट(सीयू) एवं 1087 वीवीपैट हैं जिनकी फर्स्ट लेवल जांच की जायेगी! उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहां की वे अपने दल के पांच- पांच प्रतिनिधियों के नाम तथा दो-दो फोटोग्राफ्स निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें ताकि उनके पास(पहचान पत्र) बनाये जा सके।
इसके अलावा अपर जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का विशेष जोर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने पर है। इसके लिए आवश्यक होगा कि निर्वाचक नामावली को पारदर्शी बनाया जाय। जनपद में निर्वाचक नामावली को पारदर्शी बनाये जाने का कार्य गतिमान है। जिसके तहत घर-घर सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है तथा आगामी 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक आलेख्य प्रकाशन किया जायेगा। जिसके तहत नया नाम जोड़ना, नाम संशोधन, नाम हटाना आदि कार्य किये जायेगें।निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन आगामी 5 जनवरी को होगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली के पारदर्शी होने से निर्वाचन के समय मतदान प्रतिशत का आंगणन शुद्ध तरीके से हो सकेगा।
बैठक में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके तिवारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ऋचा भट्ट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल से लेखक बीपीएस वालिया ने की भेंट।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर बैठक।

rktvnews

हनुमानगढ़:स्वीप गतिविधियों तहत जिला स्तर पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

युवा संगम (चरण III) में भागीदारी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू।

rktvnews

केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तथा प्रशासकों को तेज गर्मी के दुष्प्रभावों से कामगारों और मजदूरों को बचाने के प्रभावी उपाय करने को कहा।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment