RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आमजन में उत्साह !जयपुर जिले में 6 हजार से ज्यादा स्मार्ट फोन का हुआ वितरण।

जयपुर/राजस्थान 22 अगस्त। राजस्थान सरकार द्वारा चिरंजीव परिवार की महिलाओं के लिए शुरू की गई इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का आमजन में खासा उत्साह देखा जा रहा है। योजना के पात्र लाभार्थियों को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जन आधार से पंजीकृत नंबर पर फोन कर एवं मैसेज भेज कर चिन्हित केंद्र पर आमंत्रित किया जा रहा है।
जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि सोमवार को जयपुर शहर में कुल 1 हजार 106 मोबाइल फोन का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अब तक जयपुर शहर में 6 हजार 681 लाभार्थियों को स्मार्टफोन की सौगात दी जा चुकी है।

टोल फ्री नम्बर 181 मिलेगी योजना की पूरी जानकारी

कलक्टर ने बताया कि योजना की संपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए एवं शिकायत दर्ज कराने के लिए राजस्थान संपर्क सहायता केन्द्र टोल फ्री नम्बर 181 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि पात्र लाभार्थी के जन आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो वे नजदीकी ईमित्र केन्द्र पर जा कर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं और अगर लाभार्थी के पास स्मार्ट फोन नहीं है तो वह कैम्प में उपलब्ध टैबलेट के माध्यम से अपना जनाधार ई वॉलेट में पंजीकरण करवा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

जयपुर में इन केन्द्रों पर आयोजित हो रहे हैं शिविर

शिविर आयोजन क्षेत्र शिविर आयोजन का स्थान

नगर निगम हैरिटेज चौगान स्टेडियम, गणगौरी बाजार, जयपुर

नगर निगम हैरिटेज सामुदायिक केन्द्र, लक्ष्मीनारायणपुरी, किशनपोल, जयपुर

नगर निगम हैरिटेज महारानी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनीपार्क, जयपुर

नगर निगम हैरिटेज अम्बेडकर भवन, रोटरी सर्किल, ट्रांसपोर्ट नगर, जयपुर

नगर निगम ग्रेटर सामुदायिक भवन, सेक्टर-3, मालवीय नगर, जयपुर
नगर निगम ग्रेटर सामुदायिक भवन, हनुमान नगर विस्तार, वैशाली नगर, जयपुर

Related posts

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष 5 से 12 अक्तूबर तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

भोजपुर प्रशासन ने दिया आपसी प्रेम और सद्भाव का परिचय माथे पर हरे रंग की पगड़ी बनी परिचायक।

rktvnews

कर्म करने से दुर्भाग्य भी भाग्य में बदल जाता है : जीयर स्वामी

rktvnews

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने आगरा में 5198करोड़ रु० की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

rktvnews

गढ़वा:धुरकी-डंडई में बड़ी कार्रवाई, 400 किलो महुआ जब्त।

rktvnews

Leave a Comment