RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

असंतुलित हो वाहन पलटा।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 21अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत में पेट्रोल पंप के आगे फोरलेन पर एक वाहन असंतुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। फोर्स 1 गाड़ी पर सवार चार लोग ब्रह्मपुर की तरफ से पटना जा रहे थे। चालक द्वारा गाड़ी को तेज गति से चलाने के कारण वाहन असंतुलित होकर शाहपुर स्थित पेट्रोल पंप के आगे फोरलेन सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना की सूचना पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वाहन में सवार चार लोग शराब के नशे में धुत थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया और थाना मे उनसे पूछताछ कर रही है। सभी चारों पटना जिला के निवासी बताये जाते हैं। गिरफ्तार लोगों में पटना जिला के फुलवारी शरीफ के बुल्लू कुमार शर्मा, कुमकुम पिपरा थाना क्षेत्र के मेवा गांव के जयंत कुमार उर्फ चुन्नू कुमार एवं अंकित कुमार और नौबतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के बिट्टू कुमार शामिल हैं। पुलिस ने फोर्स वन गाड़ी को जप्त कर लिया है।

Related posts

तीर्थों, त्योहारों व मेलों की भूमि है भारत, यहां राम भी हैं और ख़्वाजा भी: इंद्रेश कुमार

rktvnews

पटना : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सहाय सदन मे पुष्पांजलि सभा।

rktvnews

भोपाल:विश्ववाणी हिन्दी संस्थान अभियान की काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश और स्पेन के बीच फिल्म को-प्रोडक्शन को बढ़ावा देने हुआ एमओयू।

rktvnews

आरा महापौर इंदु देवी ने किया RRR केंद्र का उद्घाटन।

rktvnews

अमित शाह ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आगामी 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लहराने की अपील की

rktvnews

Leave a Comment