RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के कार्मिकों की बैठक ली।

देहरादून/ उत्तराखंड 21 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के कार्मिकों की बैठक लेते हुए कार्मिकों को पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण तथा अनावश्यक आपत्तियां ना लगाने की कड़ी हिदायत दी है। एसीएस ने कहा कि राज्य में ई-ऑफिस व्यवस्था को सरकारी कामों के सरलीकरण व जन-समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए ही लागू किया गया है। अधिकारी-कार्मिक जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण के लिए नियमों के तहत सरल रास्ता निकालने का प्रयास करें न कि अनावश्यक आपत्तियां लगाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जरूरतमंदों को दी जानी वाली आर्थिक सहायता डीबीटी की तरह सीधे एवं जल्द से जल्द लाभार्थियों को मिले, इसके लिए आवेदन का एक स्टैंडर्ड फॉरमेट जल्द तैयार किया जाना चाहिए। एसीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय पूरे प्रदेश में सबसे महत्वपूर्ण और सभी कार्यालयों के लिए पथप्रर्दशक है। मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप कार्मिक ऑनरशिप की भावना से कार्य करें। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी व कार्मिकों की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न नहीं लगना चाहिए। एसीएस ने सीएम कार्यालय के सभी अधिकारियों व कार्मिकों को उनके नाम से किए जा सकने वाले साइबर फ्रॉड से भी सर्तक रहने तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रोर्ड की शिकायत एसएसपी (एसटीएफ) को करने की सलाह दी है।
उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में रिकॉर्ड कीपिंग की बेहतर व्यवस्था करने, पत्रावलियों के कुशल रख-रखाव करने, वीडिंग के माध्यम से पुराने अनावश्यक सामान को हटाने, कार्यालयों में स्वच्छता रखने, आधुनिकतम कम्पयूटर हार्डवेयर व अन्य सामानों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। बैठक में सचिव एस. एन. पाण्डेय, अपर सचिव जगदीश काण्डपाल, ललित मोहन रयाल, मुकेश थपलियाल , मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी छः अनुभागों के अनुभाग अधिकारी, समस्त समीक्षा अधिकारी, समस्त सहायक समीक्षा अधिकारी व अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

जल शक्ति मंत्रालय ने 6 नदियों का बेसिन प्रबंधन करने के लिए 12 तकनीकी शिक्षा संस्थानों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल को फोटोग्राफर भूमेश भारती ने अपनी नवीनतम कॉफी टेबल बुक ‘एरियल विस्टास ऑफ उत्तराखण्ड’ भेंट की।

rktvnews

विद्युत् कामगारो का विद्युत् कॉलोनी, गोढ़ना रोड, आरा में यूनियन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा कि नया कश्मीर अब संघर्ष की कहानी नहीं है, बल्कि यह विश्वास की बहाली और आस्था को पुरस्कृत करने की कहानी है।

rktvnews

भोजपुर:एमडीजे पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला का आयोजन।

rktvnews

सर्विस सेंटर का दौरा कर बोले ग्राहक संतुष्टि,उत्कृष्टता और सेवा विस्तार ताकत Toshiaki Nomura San

rktvnews

Leave a Comment