RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

स्व राम प्रसाद जी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिंहा) 21 अगस्त। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि के पिताजी स्वर्गीय राम प्रसाद जी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। नालंदा जिले के बिहार शरीफ में नवाब रोड, भुसट्टा पंडित गली स्थित निवास स्थान जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वर्गीय राम प्रसाद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक जितेंद्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक राकेश कुमार रौशन सहित अन्य जनप्रतिनिध गण, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस
सिद्धार्थ, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव बी राजेंदर, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय अधिकारी गण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts

भोपाल:मध्यप्रदेश ने हरित ऊर्जा को विकास की मुख्य धारा में किया शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोपाल: भारतीय साहित्य एवं कला परिषद के तत्वावधान में “कविता भंडारा” का आयोजन।

rktvnews

सारण: कार्य संस्कृति एवम् साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:धान की रोपनी में किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी।

rktvnews

दरभंगा:150 कैंडल जलाकर मनाया गया जिला का 150वाँ स्थापना दिवस।

rktvnews

ठंड के मौसम में ऐसे करें नौनिहालो की देखभाल।

rktvnews

Leave a Comment