RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बड़ौत तहसील दिवस में लगाया गया दिव्यांग कैंप!डीएम ,एसपी के हाथों से दिव्यांग प्रमाण पत्र पाकर दिव्यांग जनों के चेहरे खुशी से खिलें।

बागपत/उत्तर प्रदेश 19 अगस्त। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की जनपद में नई पहल प्रारंभ की गई है जनपद में महा के प्रथम व तृतीय शनिवार जिस स्थान पर भी जिलाधिकारी का तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है उसी स्थान पर दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप के माध्यम से दिव्यांग जनों का परीक्षण कर सकेगी और उनका पंजीकरण कराते हुए उन्हें प्रमाण पत्र भी उसी दिन उपलब्ध कराया जाएगा इसी के क्रम में आज बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 40दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के हाथों से प्रमाण पत्र पाकर दिव्यांग जनों के चेहरे पर खुशी प्रतीत हो रही थी ।
पहले माह में मुश्किल से 8 से 10 प्रमाण पत्र दिव्यांग जनों के बन पाते थे जब से जिलाधिकारी की तहसील दिवस के समय यह पहल की गई है और लोगों को इसकी जानकारी मिली है तो दिव्यांग जनों के आसानी के साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र सरलता के साथ उन्हें प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी की इस नई पहल की प्रशंसा की और कहा कि हम लोग दिव्यांगजन प्रमाण पत्र के लिए बहुत परेशान थे स्वास्थ्य विभाग में प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को प्रमाण पत्र बनाए जाते थे लेकिन किन्ही कारणों से प्रमाण पत्र नहीं बन पाता था आज तहसील दिवस में बहुत ही सरलता और सहजता के साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन प्रमाण पत्र के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के हित के लिए चलाई जा रही योजना का भी लाभ उठा सकते हैं जिसके लिए उन्होंने जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को भी निर्देशित किया।
जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा ने बताया जनपद बागपत में 2011 की जनगणना के अनुसार 22265 कुल दिव्यांग थे जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र 7323 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी किए गए हैं जिसमें वर्तमान में 5665 दिव्यांगों को पेंशन मिल रही है विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र 6009 है।
जनपद बागपत में वर्तमान में 5665 दिव्यांग जनों को पेंशन वितरित की जा रही है जिसमें उन्हें प्रतिमाह उनके बैंक खाते में ₹1000 की धनराशि भेजी जाती है।
इस योजना से कोई भी दिव्यांगजन जुड़ सकता है जनपद का निवासी होना चाहिए दिव्यांग का प्रमाण पत्र कम से कम 40% का बना हो आय प्रमाण पत्र शहरी क्षेत्र में ₹56000 की आय और ग्रामीण क्षेत्र में ₹46000 की आय होने चाहिए जो तहसील से जारी हो बैंक की पासबुक भी देनी होगी दिव्यांगजन को अपना ऑनलाइन sspy-up.gov.in आवेदन करना होगा उसके लिए उसके पास दिव्यांग प्रमाण पत्र, फोटो ,मूल निवास आय प्रमाण पत्र का होना जरूरी है ऐसे लाभार्थी इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। और लाभार्थी को दिव्यांगजन पेंशन या उपकरण लेने के लिए जिला दिव्यांगजन अधिकारी कार्यालय में विकास भवन कमरा नंबर 2 में अपने संबंधित अभिलेख जमा करने होंगे।
जिलाधिकारी ने कहा दिव्यांगों के लिए जनपद में जनपद स्तरीय तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए कैंप लगाए जाएंगे अगला दिव्यांग कैंप बागपत तहसील में लगाया जाएगा ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बागपत में सोमवार और बृहस्पतिवार को नियमित रूप से भी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं ।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

झारखंड :भाजपा के लोग झारखण्ड में मंडरा रहे हैं लेकिन मणिपुर नहीं गए: कल्पना सोरेन

rktvnews

भोजपुर : बिहार दिवस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बॉक्सिंग टीम हुई सम्मानित।

rktvnews

बागपत:सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में लगाया जाएगा 12 नवंबर को रोजगार मेला।

rktvnews

संत शिरोमणि गाडगे महाराज जी के नाम से चले स्वच्छता अभियान :- हम

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 13 जुलाई : 24

rktvnews

Leave a Comment