RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मै कहीं जाने वाला नही ।आरा से ही लड़ूंगा चुनाव!जनता हमारे साथ है:आर के सिंह

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)19 अगस्त।केंद्रीय ऊर्जा मंत्री शहर लोकसभा के सांसद आरके सिंह शनिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिए। शाहपुर के करजा बाजार,गौरा बाजार,जवइनिया,शाहपुर,रंडडीहा,मे विभिन्न कार्यक्रम किए। इस दौरान इन्होंने करजा बाजार, गौरा बाजार, जवइनिया,सेमरिया मे जन सभा को संबोधित करते पूर्व की योजनाओं का निरीक्षण और नए योजनाओं को जनता के एकमत से सहमति प्रदान की। केन्द्रीय मंत्री जवइनिया गंगा नदी के तट पहुंचकर हो रहे कटाव का निरीक्षण किया और उपस्थित जिला विकास आयुक्त,प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण वोर्ड के पदाधिकारियों को उचित निर्देश देते कटाव से बचाव कार्य को तेजी से और गुणवत्ता पूर्ण करने का निर्देश दिया। सेमरिया मे पूर्व के कार्य छठ घाट निर्माण का लोकार्पण एवं नए कार्य का शिलान्यास किया। उसके बाद शाहपुर बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए बस स्टैंड को तुरंत बनाने का निर्देश दिया।
उन्होने अपने संबोधन मे कहा कि मुझे आरा लोकसभा क्षेत्र की जनता से बहुत प्रेम है और यहां की जनता मुझे बहुत पसंद करती है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि मैं आरा से ही सांसद रहूंगा जिसके पास वोट नहीं है उसी को मुझे परेशानी है लेकिन जनता हमारे साथ है और मैं जिला का विकास करता रहूंगा। मैंने हर एक गांव में योजना दिया है मेरे योजना में कोई भी भ्रष्टाचार या कमीशन खोरी नहीं होता और कमीशनखोर और दलाल लोगों पर मुकदमा कर जेल भेंजवाता हूँ। उन्होंने कहा कि जितना विकास हमने किया है उतना आजादी के बाद से 2014 तक हुए सांसदो से तीन गुणा काम किया।
आज भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और बहुत जल्द ही यह तीसरी अर्थव्यवस्था भी हो जाएगी। हमारी केंद्र की सरकार ईमानदार और भ्रष्टाचार से मुक्त सरकार है। हमारी पार्टी तुष्टीकरण नहीं करता और ना ही परिवार की पार्टी है और न किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी है।
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा सांसद आर के सिंह झारखंड मे नक्सलियों से मुठभेड़ मे शहीद हुए जवान के गाँव रंडाडीह पहुँचकर उन्हे श्रद्धांजलि एवं परिजनो से मिलकर हर संभव मदद करने की बात कही। परिवार और गाँवो द्वारा की गई मांग जिसमे परिवार की नौकरी,बच्चो की पढाई और गाँव का विकास आदि को पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि वीर जवान का प्रमाणपत्र पढ़ने के बाद गर्व महसूस होता कि एक बहादुर और देशभक्त जवान नकस्लवाद से लड़ते हुए शहीद हो गया।
केन्द्रीय मंत्री पूर्व जिलाध्यक्ष अंगद सिंह की पत्नी के देहांत होने पर उनके गाँव जा कर पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम मे पूर्व विधायक मुनी देवी,जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,सतीश भट्ट,मीरा यादव,अखिलानंद ओझा,महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भुवर ओझा,मिथिलेश कुशवाहा,राकेश ओझा, अरविन्द पांडेय,शंभु चौरसिया, संजय कुमार सिंह,मंगलाचरण तिवारी,कुंदन सिंह तोमर, दीपक सिंह,पंकज तिवारी, राकेश तिवारी,ठाकुर दयाल राम,अमरकांत,कृष्णकांत सिंह,भुनेश्वर ठाकुर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 08 जनवरी 26

rktvnews

54वें इफ्फी में लता मंगेशकर मेमोरियल टॉक का आरंभ।

rktvnews

दरभंगा में सेंट्रल बैंक का मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:मोदी है तो सब मुमकिन है,दिल्ली तो अभी झांकी है,बिहार अभी बाकी है:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

रायपुर : डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष पूरक तथा अवसर परीक्षा वर्ष 2023 की समय-सारिणी घोषित।

rktvnews

दिल्ली के हुक्म के खिलाफ श्रीनगर-ऊधमपुर की बगावत।

rktvnews

Leave a Comment