RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

मुख्यमंत्री ने किया पटना हवाई अड्डा के नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिंहा) 19 अगस्त। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना हवाई अड्डा के नव निर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का शुक्रवार को फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण करके उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नव निर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का निरीक्षण किया। नवनिर्मित भवन के मीटिंग हॉल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने पटना हवाई अड्डा पर चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा सुनील कुमार, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निदेशक अंचल प्रकाश, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के जनरल मैनेजर केएस विजयन सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार के क्षेत्र मे विकास कार्य कराए जा रहे हैं। एक हिस्से का काम हो गया है और दूसरे हिस्से का कार्य प्रगति पर है। जिसका जायजा लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि हमने बहुत पहले ही इस सड़क का चौड़ीकरण करवाया ताकि पटना एयरपोर्ट तक लोगों का आवागमन आसान हो सके। ऐतिहासिक क्षेत्र होने के कारण यहां पर ज्यादा छेड़छाड़ कर निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। वृक्षों को काटना भी ठीक नहीं है। बगल से भी हम लोग रास्ता बनवा रहे हैं ताकि हवाई अड्डा तक पहुंचने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। जब बिहटा एयरपोर्ट बन जाएगा तो फिर कोई दिक्कत नहीं होगी। दोनों एयरपोर्ट तक लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
अररिया में पत्रकार की हत्या के संबंध मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है। जानकारी मिलते ही मैंने तुरंत अधिकारियों को घटना के संबंध में पता करने को कहा है। दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्षा कम होने से सूखे की स्थिति पर हम लोग नजर रखे हुए हैं।

Related posts

दरभंगा:निवर्तमान एस.डी.ओ. को दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।

rktvnews

डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का डीसी – डीडीसी ने लिया जायजा!जिले के छात्र – छात्राओं के लिए डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी सुपूर्द,अत्याधूनिक सुविधाओं से लैस है डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी।

rktvnews

रेल पहिया कारखाना बेला, सारण के परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्य की शुरुआत आयुक्त सारण प्रमंडल सारण ने की।

rktvnews

श्रीमद् भागवत गीता का भोजपुरी भावानुवाद का दूसरा संस्करण विमोचन 18 जून को।

rktvnews

वुर्फेल ने सोनीपत में अपना अत्याधुनिक स्टूडियो किया लॉन्च, जो मॉड्यूलर किचन और वार्डरोब के लिए बेहतरीन डिज़ाइन पेश करेगा।

rktvnews

Leave a Comment