RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

ब्रिगेडियर एसपीएस चौहान की अध्यक्षता में सिविल मिलिट्री लाइजन कांफ्रेंस का आयोजन।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 16 अगस्त। भडकटिया स्थित सेना सभागार में सिविल मिलिट्री लाइजन कांफ्रेंस का आयोजन ब्रिगेडियर एसपीएस चौहान की अध्यक्षता में हुआ! बैठक में सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं जिलाधिकारी रीना जोशी सहित पुलिस,राजस्व, वन, सिंचाई, जिला सैनिक कल्याण विभाग, जिला पंचायती राज आदि विभागों से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे! बैठक में तहसील पिथौरागढ़ एवं धारचूला क्षेत्रांतर्गत सेना को हस्तांतरित होने वाली भूमि से संबंधित मामलों, वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित मामलों, ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित मामलों, सेना क्षेत्राे के समीप ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कूड़ेदानों से कूड़े के उचित निस्तारण, आवारा कुत्तों से निजात एवं पेयजल योजनाओं के स्रोतों में जाने वाले दूषित जल के उपचार के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई!
सेना की भूमि क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीणों के प्रवेश एवं सेना की भूमि के उपयोग व हस्तान्तरण संबंधी मामलों पर बैठक में जिलाधिकारी ने सेना के अधिकारियों से कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सेना क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय लोगो के प्रवेश व ग्रामीणों को सेना क्षेत्र की भूमि उपयोग, स्थानान्तरण हेतु जो भी प्रकरण सेना के समक्ष रखे जाते हैं उन प्रकरणो पर सेना द्वारा निर्धारित समयावधि में प्रतिक्रिया दी जाय!
बैठक में सेना के अधिकारियों द्वारा तहसील धारचूला क्षेत्र के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य हेतु भूमि हस्तान्तरण एवं एनओसी दिये जाने सम्बन्धी मामलों को उठाया गया! जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी धारचूला एवं सीएएलए के अधिकारियों को सम्बन्धित प्रकरणों पर उचित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये!
देवलगांव क्षेत्र अंतर्गत सेना की भूमि पर सिचांई विभाग द्वारा किये गये अतिक्रमण सम्बन्धी मुद्दे पर संयुक्त सर्वे कर समस्या का समाधान निकालने की बात जिलाधिकारी ने कहीं!
सेना के अधिकारियों द्वारा जनपद सेना क्षेत्र के समीप के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कूड़ेदानों से नियमित रूप से कूड़ा उठवाये जाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया! जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से साप्ताहिक अंतराल पर कूड़ा उठाने का कार्य किया जा रहा है!
बैठक में जिलाधिकारी ने सेना के अधिकारियों से कहा कि उनके द्वारा उनके एसटीपी टैकों की नियमित रूप से सफाई की जाय ताकि पेयजल योजनाओं के स्रोतों में दूषित जल का प्रवेश न होने पाये! जन स्वास्थ्य को देखते एसटीपी टैकों की साफ सफाई बेहद जरूरी है इसे अनिवार्य रूप से किया जाय!
वहीं बैठक में सेना द्वारा उठाये गए अन्य प्रकरणों पर भी चर्चा हुई! जिस पर जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन सेना के अधिकारियों को दिया!
बैठक में डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम एसके बर्नवाल, उप जिलाधिकारी धारचूला दिवेश शासनी, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य आदि उपस्थित थे

Related posts

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने दिलायी सड़क सुरक्षा शपथ।

rktvnews

बागपत:कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर पुरा महादेव मंदिर पर संबंधित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक और व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

विद्यालयों में मासिक परीक्षा अध्यापन कार्य के दूसरे सत्र में होगी आयोजित,प्रथम सत्र में होगी पढ़ाई!प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किए आदेश

rktvnews

प्रधानमंत्री जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को बिहार का भ्रमण करेंगे।

rktvnews

गुरुवार को देर रात तक अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!100 सीएफटी बालू लोड दो ट्रेक्टर व 500सीएफटी स्टोन चिप्स लोड दो हाईवा को किया गया जप्त।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य उम्मीदवार अनुसेवक संघ गोपगुट की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment