RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भाजपा भोजपुर द्वारा भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पाँचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)16 अगस्त।भारतीय जनसंघ के नेता,भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक,देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पाँचवी पुण्यतिथि को भोजपुर जिला के सभी मंडलो मे मनाकर श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्य कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन महामंत्री राकेश सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि से हुआ। तत्पश्चात वाजपेयी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर परिचर्चा की गई।मुख्य वक्ता बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने उनके ब्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी देश ही नही विश्व के महानतम नेता थे।वे ऐसे ब्यक्तित्व के ब्यक्ति थे जिन्हे विपक्ष भी मानता था और उनके भाषणो को सुनता था।हमे तो उनके साथ रहने या काम करने का तो मौका नही मिला, लेकिन उनका ब्यक्तित्व ऐसा था कि हमलोग भी उनकी प्रशंसा करते नही थकते थे। भाजपा मे एक से एक महान पुरूष हुए,लेकिन वाजपेयी जी उन सबसे बहुत आगे थे।
परिचर्चा मे शामिल होते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,सीडी शर्मा,राजेन्द्र तिवारी, अजय सिंह,प्रहलाद राय,जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,सतीश भट्ट,अखिलानंद ओझा,वंदना राजवंशी, अशोक शर्मा,संतोष पांडेय,आदि वक्ताओं ने उनके ब्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हे भारतीय राजनीति का अजातशत्रु कहा। वे बहुमुखी प्रतिभा के ब्यक्ति थे।उनके द्वारा किए गए कार्यो को गिनाया गया। उनके प्रधानमंत्रीत्व काल मे किए गए कार्यो को याद किया गया और विकसित भारत के सपने को पूरा करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे है।भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता वाजपेयी जी को प्रेरणास्रोत मानते है।
कार्यक्रम के अंत मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी और सुलभ शौचालय के संस्थापक विंदेश्वर पाठक जी के स्मृति मे दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज ललन,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,संतोष चंद्रवंशी, विनय बेलाऊर,रमेश कुमार कर्ण,विनय सिंह,राहुल सिंह,विभु जैन,विद्यासागर पांडेय,भुनेश्वर ठाकुर,मणी कुमार,हरेन्द्र सिंह आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:अल हफीज कॉलेज में भोजपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ।

rktvnews

डूरंड कप ‘ट्रॉफी टूर’ को सेवा प्रमुखों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

सरकार ने गेहूं की स्टॉक स्थिति की अनिर्वाय घोषणा करने का आदेश दिया।

rktvnews

दरभंगा में हैण्डबॉल, खो-खो एवं वुशु खेल विधा के गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षक 07 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन।

rktvnews

भोजपुर:माँ गायत्री विद्या मंदिर में सूरदास जयंती आयोजित।

rktvnews

चतरा:भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी।

rktvnews

Leave a Comment