RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सीतामढ़ी डीएम और एसपी ने महादलित टोला पहुंच मनाया स्वतंत्रता दिवस!बच्चों के साथ खिंचवाई तस्वीरें।

सीतामढ़ी /बिहार 16 अगस्त।15 अगस्त को जिले के महादलित टोलो में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। सभी महादलित टोलो में भी पूरे उत्सव एवम उत्साह के वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। डूमरा प्रखण्ड के परसपट्टी महादलित टोला वार्ड नम्बर-8 में जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवम पूलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी की उपस्थिति में टोला बुजुर्ग गनेशी राम ने फहराया झंडा। टोला के लोगो ने बड़े ही उत्साह के साथ झंडोतोलन कार्यक्रम मे भाग लिया। टोला बुजुर्ग गनेशी राम जब झंडोतोलन कर रहे थे,उस समय उनके चेहरे पर खुशी एवम देश प्रेम की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे जीवन मे खुशी का सबसे बड़ा दिन होता है। झंडोतोलन के बाद डीएम ने स्वयं अपने हाथों से टोला बुजुर्ग गनेशी राम को सहारा देकर कुर्सी के पास ले गए एवम अपने बगल में बिठाकर उनसे काफी बाते भी की। उन्होंने सरकार की चल रही योजनाओ का न सिर्फ फीडबैक लिया बल्कि उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओ एवम विकास कार्य की जानकारी भी दिया। बच्चों के बीच बिस्कुट एवम टॉफी वितरण किया गया। बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे। जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई एवं पौधरोपण किया। जिले के सभी महादलित टोलो में भी झंडा फहराया गया, जहाँ जिले के वरीय पदाधिकारियो की उपस्थिति में टोला बुजुर्ग ने तिरंगा फहराया।

Related posts

गढ़वा:प्रशासी अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर विदाई-सह- सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: जिला नियोजनालय के तत्वावधान में एक दिवसीय जॉब कैम्प एवं मार्गदर्शन का आयोजन।

rktvnews

पटना:अभिलेख प्रबंधन एवं सरंक्षण कार्यशाला में बोले निदेशक मो.फैसल – अभिलेख प्रबंधन सुशासन की नींव।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने बल्लेबाज ईशान किशन को दिया 1 करोड़ रुपये का चेक,किया सम्मानित।

rktvnews

चतरा:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 अप्रैल 24

rktvnews

Leave a Comment