RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा!झंडोत्तोलन-राष्ट्रगान, परेड निरीक्षण समेत अन्य कार्यक्रमों का हुआ पूर्वाभ्यास।

चतरा/झारखण्ड 13 अगस्त।जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा मे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले झंडोतोलन-राष्ट्रगान एवं परेड निरीक्षण कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया।
पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान मौके पर मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार,जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला खेल पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता तुषार रॉय,स्कूली शिक्षक, छत्राएं समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परेड निरीक्षण वाहन पर सवार होकर पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण के पश्चात उप विकास आयुक्त ने झंडोत्तोलन किया एवं राष्ट्र गान में उपस्थित पदाधिकारी, स्कूली बच्चों समेत स्टेडियम में उपस्थित सभी ने भाग लिया।
इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने टेंट, मंच, साफ सफाई, रंग-रोगन, स्टेडियम में अतिथियों की एंट्री करने समेत अन्य बिंदुओं को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विदित हो कि 15 अगस्त को बतौर मुख्य अतिथि मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता द्वारा मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

Related posts

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से लोकसभा चुनाव को लेकर मिलने पर बनी सहमति :हम गुट

rktvnews

भोजपुर:धावा दल ने बड़ी मठिया हॉस्पिटल रोड आरा से बालश्रमिकों को कराया विमुक्त।

rktvnews

डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान के 2 वर्ष पूर्ण- प्रदेश के स्कूल एवं महाविद्यालयों में डेल्फिक क्लब खोले जाएंगे, डेल्फिक क्लब खोलने की शुरूआत जयपुरिया एवं एमजीडी स्कूल से हुई -कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए और बेहतर प्रयास होंगे -नेशनल डेल्फिक गेम्स का वर्ष 2024 में होगा आयोजन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन, पथ निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं रेलवे से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

21 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment