RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

मतदाताओं को जागरूक करने हेतु यूथ चला बूथ थीम पर केंडल मार्च।

हनुमानगढ़/राजस्थान 12 अगस्त। आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के दृष्टिगत जिले के नवमतदाताओं को मतदान के प्रति संवेदनशील बनाने, मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने एवं ईवीएम एवं वीवीपेट के प्रति आमजन की भ्रांतियों को दूर करने के लिए निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को युवा दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय एवं जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में “यूथ चला बूथ” थीम आधारित स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कैंडल मार्च का आयोजन जिला स्काउट द्वारा जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन से लेकर राजीव गांधी चौक तक किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी स्वीप एवं सीईओ जिला परिषद सुनिता चौधरी द्वारा मतदाता शपथ दिलवाने के उपरांत कैंडल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कैंडल मार्च में समाज कल्याण अधिकारी विक्रम सिंह तथा सीओ स्काउट भरत भूषण, तहसीलदार हर्षिता मिड्ढा, भीष्म कौशिक, जिला स्वीप एवं निर्वाचन टीम तथा जिला परिषद् के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

नही रहे मजदूरों के मसीहा कॉमरेड गोपाल प्रसाद,मजदूर दिवस पर ली अंतिम सांस।

rktvnews

साइबर ठगों के आगे खुद को अपंग महसूस करता सरकारी तंत्र।

rktvnews

नया भारत और फुले का सपना:ज्योतिबा फुले का भारत बनाना अभी बाकी है।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्र अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:हिंदू जागरण मंच द्वारा केशवपुर गंगा घाट से आरा सिद्धनाथ मंदिर तक निकाली गई कावड़ यात्रा।

rktvnews

भारत-यूएई के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन’ की राजस्थान में शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment