RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

स्कूल बस पलटने से आधा दर्जन भर बच्चे जख्मी।

बहोरनपुर बांध पर दुर्घटनाग्रस्त स्कूली बस

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 अगस्त।बहोरनपुर ओपी थाना क्षेत्र के बहोरनपुर बांध पर एक स्कूल बस पलटने से आधा दर्जन भर बच्चे जख्मी हो गए। बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि ओम इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल बहोरनपुर की बस नौरंगा की तरफ से स्कूली बच्चों को लेकर आ रही थी। तभी बहोरनपुर बांध मोड़ के समीप चालक द्वारा बस का संतुलन खो देने और अनियंत्रित होने से बस पलट गई। जिससे आधा दर्जन भर बच्चे जख्मी हो गए। घायलों में नौरंगा की अनुष्का कुमारी (9 वर्ष) एवं सृष्टि कुमारी (7 वर्ष), दामोदरपुर के आदित्य कुमार (8 वर्ष) आदि शामिल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में चौकीदार के बयान पर बस के चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

Related posts

सहारा इंडिया परिवार के निवेशकों के लिए संघर्ष मोर्चा का गठन।

rktvnews

भोजपुर:संकल्प से सिद्धि तक”एक विचार गोष्ठी सह बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:आंगनबाड़ी सेविकाओं ने चलाया घर-घर मतदाता जागरूकता अभियान,लक्ष्य है शत-प्रतिश।

rktvnews

महाकुंभ:विहिप की त्रिदिवसीय प्रन्यासी मंडल बैठक 7 फरवरी से महाकुंभ प्रयाग में।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल के मुख्यातिथ में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह आयोजित।

rktvnews

रोहतास:नोखा विधानसभा क्षेत्र में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा चलाया गया एरिया डोमिनेशन अभियान।

rktvnews

Leave a Comment