RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपाल साहित्य संस्थान की व्यंग्यपाठ गोष्ठी संपन्न।

भोपाल/मध्यप्रदेश 12 अगस्त ।आज भोजपाल साहित्य संस्थान के तत्वावधान गठित “व्यंग्य भोजपाल” संस्था की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संस्था को विस्तार देने की कार्ययोजना बनाई गई एवम 22 अगस्त को व्यंग्य के पुरोधा स्व. हरिशंकर परसाई के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में व्यंग्यपाठ कार्यक्रम करना तय हुआ।
तत्पश्चात व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रिय दर्शी खैरा ने अध्यक्षता करते हुए “अजब ग़ज़ब” व्यंग्य पाठ किया। सुदर्शन सोनी ने मुख्य अतिथि के आसंदी से “शर्म शर्मसार हुई” सुनाकर वाहवाही लूटी। अशोक व्यास ने “टेंटू वाली मैड” सुना कर मैड संताप का आईना प्रस्तुत किया। व्यंग्यकार गोकुल सोनी ने “टाटा बाटा डाटा” तथा सुरेश पटवा ने “व्यंग्य लेखन की परेशानी” सुनाया।
कार्यक्रम में चुटीले व्यंग्य पाठ का श्रोताओं ने आनंद उठाया।

Related posts

दरभंगा:जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में बहादुरपुर के उघरा पंचायत में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर :विद्यालय में शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक और शिव विवाह भव्यता से संपन्न।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड के सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास।

rktvnews

एनटीपीसी ने छबड़ा ताप विद्युत संयंत्र की बिजली उत्पादन लागत घटाने और सुपरक्रिटिकल इकाइयों को जोड़ने के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (आरवीयूएनएल) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

केन्द्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में मिले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment