RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खजुराहो विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत।

भोपाल/मध्यप्रदेश 12 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज दोपहर 1.45 बजे खजुराहो विमानतल पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। खनिज संसाधन और श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह और छतरपुर जिले के प्रभारी और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। विधायकगण प्रद्युम्न सिंह लोधी, राजेश शुक्ला, राजेश प्रजापति, पूर्व राज्य मंत्री ललिता यादव, पूर्व विधायक रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया।
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, कलेक्टर संदीप जी.आर., पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो विमानतल पहुंचे। इसके बाद भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

Related posts

दरभंगा:बिहार विधानसभा निर्वाचन हेतु जिला इंटेलिजेंस कमिटी की बैठक।

rktvnews

आल इंडिया थियेटर कौंसिल A.I.T.C एवं आरा रंगमंच द्वारा की गई शोक सभा।

rktvnews

अनुग्रह के देवता हैं भगवान गणेश :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

बिहार:भोजपुर:तरारी विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के सन्दर्भ में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिंधियों संग बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 जून 26

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment