RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सुनी नागरिकों की समस्याएं।

नागरिकों की समस्याएं सुनती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

महेंद्रगढ/हरियाणा 08 अगस्त। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज यहां महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में लगे कैंप कार्यालय में लगभग 60 लोगों की समस्या सुनी। इनमें से ज्यादातर का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष को अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर मिलने वाली हर शिकायत को अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर दूर करें। शिकायतों के बारे में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से जानकारी लेते रहे ताकि अविलंब समस्या का समाधान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायत का मौका मुआयना करने के बाद उसकी रिपोर्ट मुझे भिजवाना सुनिश्चित करें। राज्य सरकार के निर्देश पर हर मंगलवार को महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में यह कैंप कार्यालय इसी उद्देश्य के लिए लगाया जाता है ताकि लोगों को नारनौल न जाना पड़े।
उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से कार्य के लिए आने वाले नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। अगर अधिकारी लोगों के साथ कनेक्ट रहेंगे तो उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कर पाएंगे। अगर हम उनके कार्य जल्द से जल्द करेंगे तो कार्यालयों में भी अनावश्यक भीड़ नहीं आएगी।
इस मौके पर जमीनी विवाद से संबंधित समस्याएं, रास्तों व नालियों की समस्याएं, बीपीएल राशन कार्डो से संबंधित व कब्जे संबंधित,पेंशन बनवाने संबंधित समस्याएं सुनी। इन सभी को जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम हर्षित कुमार, सुपरिटेंडेंट सुरेश पूनिया, एसएमओ मोनू यादव,जिला समाज कल्याण विभाग से सहायक कृष्ण, अल्प बचत विभाग से विजेंद्र सिंह, एआरओ धर्मेंद्र, एसईपीओ अशोक, एसईपीओ प्रवीण,डीसी रीडर नवल के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी न होने पर की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

चतरा:पाँच वर्षों तक वेतनवृद्धि पर लगी रोक, राजस्व उप निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई पूरी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने “जलीय जीव रोग – उभरती चुनौतियां और तैयारियां” विषय पर संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय सहित बूथों पर पुष्पांजलि कर श्रद्दांजलि दी गई।

rktvnews

भोजपुर:लायंस क्लब आरा आधुनिक के पद ग्रहण समारोह।

rktvnews

पटना:वज्रपात एवं डूबने से होने वाली मृत्यु की रोकथाम हेतु राज्यस्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment