RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक – तय समय से अधिक वक्त तक खुलने वाले बार एवं नाइट क्लबों पर सख्ती से होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री

जयपुर/राजस्थान 08 अगस्त। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि निर्धारित समय से अधिक वक्त तक खुलने वाले बार एवं नाइट क्लबों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इन क्लबों के प्रबंधकों के साथ मालिकों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर ऐसे क्लबों का लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
गहलोत सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं और कमजोर वर्ग के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को स्पेशल ऑपरेशन चलाकर मनचलों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। श्री गहलोत ने कहा कि ऐसे मनचलों का रिकॉर्ड संधारित किया जाए तथा चरित्र प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ में लिप्त होने का उल्लेख किया जाए। उन्होंने कहा कि आदतन मनचलों पर सरकारी नौकरी से अयोग्य घोषित करने तक की कार्यवाही की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भीलवाड़ा की घटना दुखद है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गहलोत ने कहा कि उक्त घटना को राजनैतिक रंग देने के प्रयास किए जा रहे हैं, जो कि उचित नहीं है।
बैठक में गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव, मुख्य सचिव उषा शर्मा, प्रमुख शासन सचिव गृह आनंद कुमार, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, डीजीपी लॉ एण्ड ऑर्डर राजीव कुमार शर्मा, एडीजी लॉ एण्ड ऑर्डर आनंद श्रीवास्तव, एडीजी क्राइम दिनेश एमएन एवं जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर : जवइनिया के 57  विस्थापित परिवारों के बीच बिलौटी मे किया गया भूमि आवंटित! सीओ की उपस्थिति मे हुआ आवंटन।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा – जदयू राज्य में सत्ता संरक्षण से अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर: सुदामा प्रसाद

rktvnews

दिग्विजय सिंह ने दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मतदाताओं का जताया आभार।

rktvnews

पृथ्वी दिवस पर हमें लेने होंगे ये संकल्प।

rktvnews

गिरीडीह:मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा की तैयारियों को ले उपायुक्त ने गांवा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

BSDAV में विज्ञान, कला-शिल्प प्रदर्शनी की धूम!डीएवी में आयोजित आज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जीवन में प्रकाश, पवित्रता और बंधुत्व का संदेश जाता हैं : डा.कुमार जितेंद्र

rktvnews

Leave a Comment