RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

10 अगस्त को बक्सर में रोजगार शिविर।

बक्सर/ बिहार 07 अगस्त।जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 10 अगस्त 2023 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
रोजगार शिविर में दिनांक 10 अगस्त 2023 को Rohit Hybrid Seed Private Limited के द्वारा भाग लिया जाएगा जिसमें नियोक्ता द्वारा उम्र सीमा का निर्धारण 21-30 वर्ष किया गया है। नियोक्ता द्वारा हाई स्कूल, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और इक्विवलेंट योग्यताधारी युवक एवं युवतियों की सेल्समैन के पद पर नियुक्ति की जाएगी।
नियोक्ता के द्वारा कुल 20 रिक्तियां दर्शाई गई है। नियोक्ता के द्वारा वेतन 15000.00 (Inclusive Of Tada) महीना दर्शाया गया है। कार्यस्थल बक्सर, भोजपुर, आरा, गया, सिवान, गोपालगंज और पटना है।
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 10 अगस्त 2023 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा एवं मैट्रिक के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर हैं एनसीएस पर निशुल्क निबंधन किया जाएगा।

Related posts

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में भारतीय प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) के 19वें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की।

rktvnews

ईसीआई ने राजनीतिक दलों और उनके प्रतिनिधियों को सोशल मीडिया मंचों के जिम्मेदारी के साथ और नैतिक उपयोग के निर्देश दिए।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, नित्यानंद राय ने राहुल- तेजस्वी को बताया विदेशी घूसपैठियों का संरक्षक।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्तमान सुरक्षा माहौल को देखते हुए वैश्विक समुदाय में एकजुटता बढ़ाने का आह्वान किया।

rktvnews

मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय—हक़ या केवल सपना?

rktvnews

राजस्थान:महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना।

rktvnews

Leave a Comment