RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा सांसद व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह पर बनाही स्टेशन से सौतेला व्यवहार करने का आरोप।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 06 अगस्त।भोजपुर जिला के शाहपुर के लोगों ने केंद्रीय मंत्री तथा आरा सांसद आरके सिंह पर बनाही स्टेशन के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। विदित हो कि शाहपुर का नजदीकी रेलवे स्टेशन बनाही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6 अगस्त को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प और बिहार के 49 स्टेशनों के पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास किया गया । इस योजना के तहत 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से 508 स्टेशन वर्ल्ड क्लास के बनेंगे। बिहार के 49 स्टेशन 2584 करोड़ रूपये की लागत से आधुनिक बनेंगे। बिहार के पुनर्विकसित होने वाले रेलवे स्टेशनों की लिस्ट में आरा और बक्सर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला आरा जंक्शन, बिहिया, रघुनाथपुर और डुमराॅव शामिल है। बिहिया और रघुनाथपुर स्टेशन के बीच बनाही स्टेशन है। पुनर्विकसित होने वाले बिहिया और रघुनाथ स्टेशन के बीच का बनाही स्टेशन शाहपुर का नजदीकी रेलवे स्टेशन है। यही नही, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दूबे के गाँव महुऑव, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा पंजाब एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल अनंत प्रसाद शर्मा ( एपी शर्मा ) के गाँव गऊडाढ, पूर्व विधायक प्रो जय नारायण मिश्रा के गाॅव भरौली, पूर्व विधायक मुन्नी देवी के गाॅव ओझवलिया का भी नजदीकी रेलवे स्टेशन बनाही है। शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के सुदूर दियारा क्षेत्र करनामेपुर, सोनबरसा, बिसुपुर, परसौङा, धर्मांगतपुर, रमदतहीं, दिलमनपुर, बहादुरी, लालू डेरा पंचायत के अनेकों गांव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के गाॅव भुवाल छपरा एवं नवरंगा का भी नजदीकी रेलवे स्टेशन बनाही है। पुनर्विकास के लिस्ट में बनाही स्टेशन का नाम नहीं होने से बड़े क्षेत्र की आबादी के साथ नाइंसाफी है। बनाही स्टेशन पर पहले पैसेंजर गाड़ियों के अलावा फरक्का एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस जैसी गाड़ियाॅ रुकती थीं। लॉकडाउन के बाद से एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव हटा दिया गया जो आज तक दोबारा शुरू नहीं हुआ। कई बार स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत आरा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री आर के सिंह से की। इसके बावजूद भी कुछ नहीं हो सका। इससे शाहपुर क्षेत्र की एक बड़ी आबादी के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बनाही स्टेशन आरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र के लोगों का आरा सांसद और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के प्रति नाराजगी लाजमी है।

Related posts

नारनौल:जिला के नए कलेक्टर रेट निर्धारित करने के लिए दावे व आपत्तियां आमंत्रित!7 दिसंबर तक डीसी कार्यालय व वेबसाइट पर दे सकते हैं आपत्ति या सुझाव।

rktvnews

जयपुर:ई-साइकिल वितरण समारोह, बेटियों की मुस्कान ही हमारी ताकत: मुख्यमंत्री

rktvnews

देशभक्ति गान प्रतियोगिता और पंच प्रण शपथ दिलाई गई। नई पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति जज्बा भरना जरुरी -प्राचार्या प्रो मीना कुमारी।

rktvnews

भोजपुर:हनुमत सभागार का भक्तों के सहयोग से ढलाई संपन्न।

rktvnews

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने बिहार के लखीसराय में पावर ग्रिड सब-स्टेशन के विस्तार की आधारशिला रखी।

rktvnews

तुम कौन हो?

rktvnews

Leave a Comment