RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मेरी माटी मेरा देश अभियान 9 अगस्त से, पूर्व तैयारियों को लेकर हुई बैठक!शिला फलकम, पंच प्राण शपथ, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन जैसे कार्यक्रम होंगे आयोजित।

हनुमानगढ़/राजस्थान 06अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 वर्ष एवं संस्कृति व उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास के लिए एक राष्ट्रव्यापी और लोगों के नेतृत्व वाली पहल के रूप में मनाया जा रहा है। मेरी माटी मेरा देश अभियान की परिकल्पना आजादी के अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के रूप में की गई है। इसी सिलसिले में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया ।
अतिरिक्त जिला कलक्टर कपिल यादव ने बताया कि अभियान के तहत देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने हेतु ग्राम स्तर पर 09 अगस्त, ग्राम पंचायत स्तर 11 अगस्त, ब्लॉक स्तर पर 15 अगस्त, 2023 और इसी तरह शहरी निकायों में नगर पालिका/नगर परिषद स्तर पर 10 अगस्त, जिला स्तर पर 15 अगस्त 2023 को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एडीएम ने निर्देश दिए है कि पंचायती राज, शिक्षा, उच्च शिक्षा, खाद्य, गृह, परिवहन, डीआईपीआर, स्थानीय निकाय इत्यादि विभाग तय की गयी जिम्मेदारियों के अनुसार एवं राज्य सरकार से प्रदत दिशा-निर्देशों कि पालना करते हुए मेरी माटी मेरा देश अभियान का समयबद्ध सफल आयोजन करवाया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में एसीईओ सुनिल छाबड़ा ने बताया कि शिला-फलकम के तहत प्रत्येक ग्राम में अमृत सरोवर या जलाशय के पास शिला पट्टीका पर वीरों के नाम अंकित करवाकर वीरों को नमन किया जायेगा। वीरों के नाम उपलब्ध नहीं होने की दशा में मातृभूमि की स्वतंत्रता और उसके गौरव की रक्षा के लिए बलिदान हुए वीरों को शत् शत् नमन उद्धरण अंकित किया जाएगा।

7500 युवा कलश में मिट्टी लेकर पहुंचेंगे कर्त्तव्य पथ

छाबड़ा ने बताया कि पंच प्राण शपथ के तहत मुट्ठी भर माटी के साथ शपथ लेकर कलश द्वारा माटी को पंचायत स्तर से ब्लॉक स्तर पर तथा उसके पश्चात ब्लॉक स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर युवा माटी लेकर जायेंगे। पूरे देश से 7500 युवा कलश में मिट्टी लेकर राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
वसुधा वंदन कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर/जलाशय के पास 75 स्थानीय पौधों का पौधारोपण किया जायेगा। इसके अन्तर्गत अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। वीरों का वंदन कार्यक्रम में स्थानीय रीति-रिवाजों के साथ स्वतंत्रता सेनानी, वीरांगनाएं एवं उनके परिवारों का सम्मान किया जाना है। इसके साथ ही प्रत्येक कार्यक्रम में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का आयोजन होगा।
बैठक में संगरिया विधायक गुरदीप शाहपिनी, एडीएम कपिल यादव, एएसपी बी एल मीणा, एसडीएम डॉ. अवि गर्ग, टिब्बी एसडीएम स्वाति गुप्ता, पीलीबंगा एसडीएम संजना जोशी, संगरिया एसडीएम प्रभजोत गिल, रावतसर एसडीएम रवि कुमार, एसीईओ सुनिल छाबड़ा, डीईओ हसराज जाजेवाल, डीएसओ विनोद ढाल, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया और जिला युवा अधिकारी श्रीमती रीना केसरिया मौजूद रहें।

Related posts

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने किया सेटेलाइट चिकित्सालय और सीएमएचओ ऑफिस का निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदान पदाधिकारी एवं माइक्रो आब्जर्वर का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन।

rktvnews

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश फिनटेक और बैंकिंग एजुकेशन में निभाएगी अहम रोल, इंडस्ट्री कोलैबोरेशन से स्टूडेंट्स को मिलेगा प्रैक्टिकल लर्निंग का फायदाः अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव, सीनियर कंसल्टेंट, टीसीएस

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में त्वरित पहल, अगले ही दिन उपायुक्त ने स्वयं सौंपा पेंशन स्वीकृति पत्र।

rktvnews

राजद का अतिपिछड़ा सामाजिक जागरूकता सम्मेलन आयोजित! पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह ने लोक कलाकार रामाज्ञा राम के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

rktvnews

Leave a Comment