RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

कांडो को अंजाम दे अन्यत्र छुपने वाले अपराधियों की खैर नहीं नवादा पुलिस अधीक्षक है तत्पर! करा रहे लगातार सूचनाओं का संकलन।

नवादा/बिहार 04 अगस्त। नवादा जिले के पुलिस अधीक्षक,अम्बरीष राहुल नवादा ने बताया कि 03 अगस्त 2023 को नवादा जिला में पुलिस द्वारा विभिन्न गिरफ्तारियां की गयी हैं, जिसमें शराब के कांड में 05, हत्या में 05, डकैती में 01, अनुसूचित जाति/जनजाति में 01, साईबर क्राईम में 01, पुलिस पर हमला में 04 एवं अन्य गिरफ्तारी 32 कुल 49 गिरफ्तारियां हुई हैं। शराब की बरामदगी अन्तर्गत महुआ शराब 163 लीटर बरामद किया गया। वाहन जाॅच के क्रम में कुल 572 वाहनों की जाॅच की गयी है एवं फाईन की कुल राशि 17 हजार 500 रूपया वसूला गया है। अन्य बरामदगी अन्तर्गत मोटरसाईकिल 01, ट्रैक्टर 03 एवं अपहृता 01 किया गया है।
पुलिस अधीक्षक नवादा ने बताया कि नवादा पुलिस के द्वारा इस तरह के क्रुर एवं जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी एवं सजा दिलाने हेतू लगातार प्रतिबंध है। अपराध को अंजाम देने के बाद अन्यत्र जगह छुपकर रहने वाले अपराधियों के विरूद्ध नवादा पुलिस लगातार आसूचना संकलन कर रही है तथा कार्रवाई के लिए प्रयासरत है। नवादा पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है।

Related posts

कोहबर से आगे : भोजपुरी दृश्य-संस्कृति

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने स्वस्तिक पहल के अंतर्गत जल और पर्यावरण उप-समिति की बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

रोहतास:जलयात्रा के साथ श्री काली जी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ आरंभ!15 फरवरी को होगी माँ काली की प्राण प्रतिष्ठा।

rktvnews

भोपाल:राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उज्जैन:राजस्व अमले को कलेक्टर की सख्त हिदायत, आमजनों के कार्यों को पूरी तत्परता से करें।

rktvnews

भारत ने इंडियन ऑइल नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मेडल्स का अनावरण किया।

rktvnews

Leave a Comment