RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

छात्राओं से व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक चैट और दुर्व्यवहार के प्रकरण में हनुमानगढ़ जिले के स्कूल प्रिंसिपल पर कड़ी कार्रवाई होगी स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव ने की हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक से बात।

जयपुर/राजस्थान 01 अगस्त। राज्य सरकार ने हनुमानगढ़ जिले के रावतसर क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 10 केडब्ल्यूडी, भाकरवाला में प्रिंसिपल गुरदयाल सिंह द्वारा छात्राओं से व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक चैट एवं दुर्व्यवहार के मामले को गंभीरता से लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन में सोमवार को इस प्रकरण के बारे में हनुमानगढ़ के जिला पुलिस अधीक्षक से बात की।
जैन ने पुलिस अधीक्षक को इस प्रकरण की पूरी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भिजवाने के लिए कहा। शासन सचिव ने बताया कि विभाग द्वारा ऐसे किसी भी प्रकरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित के विरूद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

भोजपुर:दशवी बोर्ड परीक्षा में संभावना के छात्र लक्की सम्राट बने स्कूल टाॅपर।

rktvnews

वैशाली: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया भू समाधान शिविर का उद्घाटन।

rktvnews

बिहार:प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बांका जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

रायपुर:चाय बेचकर घर-परिवार चलाने वाली कौशल्या दीदी का बिजनेस प्लान, योजना की पहली किस्त से बढ़ाएंगी अपना व्यवसाय।

rktvnews

पौधारोपण कर वन महोत्सव मनाया गया एस बी कालेज में।

rktvnews

Leave a Comment