RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी रीना जोशी ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट अलॉन्ग नॉर्थर्न बॉर्डर्स की बैठक की।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 01अगस्त ।जिलाधिकारी रीना जोशी ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट अलॉन्ग नॉर्थर्न बॉर्डर्स के अंतर्गत जनपद में बीआरओ के द्वारा निर्माणाधीन सड़क मार्गों के संबंध में बीआरओ के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में 31 जुलाई को एक आवश्यक बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण से संबंधित लंबित 22 प्रकरणों पर बीआरओ के अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा बीआरओ के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण से संबंधित लंबित अधिकांश मामलों में बीआरओ के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये जिस पर बीआरओ के अधिकारियों द्वारा सहमति व्यक्त की गई।
बैठक में उप जिलाधिकारी धारचूला दिवेश शासनी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी अनुराग आर्य सहित बीआरओ के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दिल्ली दक्षिण सीजीएसटी ने 17 करोड़ रुपये की कर चोरी से जुड़े फर्जी इनवॉयसिंग रैकेट का खुलासा किया, 2 गिरफ्तार।

rktvnews

इंदौर:जनसुनवाई बनी सहारा : कलेक्टर की तत्परता से गर्भवती महिला को मिली समय पर चिकित्सा सहायता।

rktvnews

अधिक से अधिक पात्र बहनों को दिलवाएं रियायती दर पर रसोई गैस सुविधा: मुख्यमंत्री

rktvnews

शाहपुर मे पंच व वार्ड सदस्य सहित 11पदों के लिए उपचुनाव।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने कुशल और टिकाऊ कोयला अन्वेषण को बढ़ावा देने के लिए “अन्वेषण कार्यक्रमों और भूवैज्ञानिक रिपोर्टों” के लिए सरल अनुमोदन कार्यप्रणाली की शुरुआत की।

rktvnews

पटना:1 सितंबर को वोटर अधिकार यात्रा में भाकपा-माले की होगी जोरदार गोलबंदी।

rktvnews

Leave a Comment