RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

नीतीश सरकार में बढ़ते हत्या अपराध, भ्रष्टाचार युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कुंवर सिंह किला मैदान जगदीशपुर में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 31 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वावधान में नीतीश सरकार के विरोध में राज्य स्तरीय हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज बाबू कुंवर सिंह की धरती पर यह अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। राज्य में हत्या, लूट अपराध, भ्रष्टाचार, अराजकता, छात्र युवा, आम जनता पर हो रहे दमन, लाठीचार्ज तथा 10 लाख सरकारी नौकरी के झूठे वादे को लेकर राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत दिनांक 31.07.2023 जगदीशपुर कुंअर सिंह किला गेट के मुख्य चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा का हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के नगर अध्यक्ष रंजन सिंह ने की एवं संचालन मुकेश कुशवाहा ने की मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विभु जैन के देखरेख में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमे छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, व्यावसायी ने अपना हस्ताक्षर कर बिहार सरकार के प्रति रोष प्रकट किया लगभग 13 सौ लोगों ने अपना हस्ताक्षर बनाया धन्यवाद ज्ञापन मंडल युवा अध्यक्ष वीरेश कुमार ने की
प्रमुख- मुकेश सिंह जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल सिंह महामंत्री युवा मोर्चा मिथिलेश कुशवाहा आदित्य कुमार विवेक कुशवाहा पूनम कुशवाहा संध्या सिंह अरुण सिंह अमर चौबे विष्णु सिंह कमल क्लब संयोजक आशुतोष मिश्रा मंचन सिंह अखिलेश सिंह कुमार गौतम रवि सिन्हा आर के चंचल रमेश सिंह अशोक चौधरी रामकृष्ण प्रसाद पिंकू यादव विजय सिंह अर्जुन गुप्ता कृपा शंकर पांडे मनी सिंह आदि रहे।

Related posts

भोजपुर:भाजपा चुनाव प्रबंधन और कोर कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

“मेरा बूथ सबसे मजबूत “कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री के संबोधन को भोजपुर भाजपा ने जिला के सभी मंडलो के बूथो पर अनुश्रवण कराया।

rktvnews

सी-डॉट और आईआईटी मंडी ने गतिशील स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराने के लिए वाइडबैंड स्पेक्ट्रम सेंसर के सेमीकंडक्टर चिप विकसित करने का समझौता किया।

rktvnews

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

खादी और ग्रामोद्योग आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार ने बोरिवली के कोरा केन्द्र में खादी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

rktvnews

दरभंगा में होली और रमजान को लेकर प्रशासन सक्रिय,डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च।

rktvnews

Leave a Comment