RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना 2.0 के तहत आवेदन प्राप्त करने की तिथि 30 अगस्त, 2023 तक बढ़ाई गयी।

नई दिल्ली/31 जुलाई।अधिसूचना संख्या सीजी-डीएल-ई-30052023-246165, दिनांक 29 मई, 2023 के माध्यम से आईटी हार्डवेयर के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना 2.0 को अधिसूचित किया गया था। योजना के लिए बजट परिव्यय 17,000 करोड़ है। इस योजना का उद्देश्य देश में आईटी हार्डवेयर विनिर्माण इकोसिस्टम को व्यापक और मजबूत बनाना है।
आईटी हार्डवेयर के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना 2.0 के परिचालन संबंधी दिशानिर्देश 14.07.2023 को अधिसूचित किए गए हैं, जो यूआऱएल : https://www.meity.gov.in/esdm/production-linked-incentive-scheme-pli-20-it-hardware पर उपलब्ध हैं।
आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना 2.0 के तहत आवेदन प्राप्त करने की तिथि 30 अगस्त, 2023 तक बढ़ा दी गई है। उपरोक्त योजना का आवेदन पोर्टल लाइव कर दिया गया है और आवेदक https://2.pliithw.com/login. पर पंजीकरण/आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में लगभग 7500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और इन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

जिले की विधि व्यवस्था और कानून व्यवस्था को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की समीक्षा बैठक।

rktvnews

काशी तमिल संगमम के द्वितीय चरण में भाग लेने के उद्देश्य से तमिल प्रतिनिधियों का पांचवां समूह काशी पहुंचा।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक :अशोक कुमार शर्मा

rktvnews

भोजपुर जिले मे अपराध चरम पर: दुर्गा राज

rktvnews

आयुक्त ने पाटन अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment