RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट – राजस्थान को मिला बेस्ट कल्चरल टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवार्ड।

जयपुर/राजस्थान 30 जुलाई। अपनी कला संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन के लिए विशेष पहचान रखने वाले राजस्थान को एक और पुरस्कार से नवाजा गया है। बेंगलुरु में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट समारोह में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे पर्यटन विभाग को बेस्ट कल्चरल टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चुना गया है।
इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट बेंगलुरु में आयोजित इस समारोह में पर्यटन विभाग की तरफ से अतिरिक्त निदेशक श्री आनंद कुमार त्रिपाठी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस आयोजन में राजस्थान पर्यटन के पवेलियन में राज्य की 14 ट्रैवल एजेंसीज और होटलियर्स ने भाग लिया। राजस्थान पर्यटन दल द्वारा एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र में उठाए गए कदमों, नवीन योजनाओं की जानकारी और पर्यटन प्रचार फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही पवेलियन में पधारे स्थानीय ट्रैवल एजेंटों और आम जन को राजस्थान के पर्यटन स्थलों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट बेंगलुरु में राजस्थान पर्यटन के पवेलियन में मुख्य अतिथि कर्नाटक सरकार के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच. के.पाटिल का पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक आनंद कुमार त्रिपाठी ने स्वागत किया। इस दौरान राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत कासिमपुर खेड़ी में निकाली गई अमृत कलश यात्रा!मिट्टी को नमन वीरों को वंदन देश के लिए बलिदान हुए शहीदों को जिलाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी राधा चरण साह ने किया झंडोत्तोलन कहा राष्ट्र सर्वोपरि।

rktvnews

भोजपुर:स्वामी श्री सूर्यनाथ +2 विद्यालय में आयोजित की गई शिक्षक अभिवावक संगोष्ठी,परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

66 वें नेशनल स्कूल गेम्स-जूडो में राजस्थान को मिले तीन पदक— श्रीगंगानगर के आकाश को सिल्वर और सौरभ को मिला ब्रॉन्ज।

rktvnews

4 मार्च | जन्मदिन विशेष : कहने में कम, करने में आगे: रणबीर सिंह गंगवा

rktvnews

रक्षा मंत्री ने लाओ पीडीआर की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन जापान और फिलीपींस के अपने समकक्षों से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment