RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

शांतिपूर्ण वातावरण में निकली जुलूस और झांकियां।

गोपालगंज/ बिहार 29 जुलाई।मोहर्रम पर्व के अवसर पर नगर में सुबह से ही भारी पुलिस बल के साथ जिला पदाधिकारी गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी,एवं पुलिस अधीक्षक गोपालगंज स्वर्ण प्रभात,अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ० प्रदीप कुमार ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री प्रांजल सहित विभिन्न पदाधिकारियों के साथ भ्रमण किया गया ।
मोहर्रम के अवसर पर निकालें गए जुलूस एवं झॉंकी को शांतिपूर्ण तरीके से नगर के विभिन्न पूर्व निर्धारित मार्गो से गुजारते हुए संपन्न कराया गया । जिला प्रशासन के द्वारा पूर्व से ही निर्गत आदेश जिसमें डीजे एवं किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग नहीं करने का आदेश दिया गया था का पूर्णत: पालन कराया गया ।
जिला प्रशासन द्वारा मौनिया चौक के पास बनाए गए कैंम्प कार्यालय में जिला पदाधिकारी डॉ० नवल किशोर चौधरी ,पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात ,अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ० प्रदीप कुमार ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रांजल एवं कई जनप्रतिनिधियों ,जिला शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठकर निकाले गए जुलूस एवं झॉंकी का जायजा लेते रहे।
नगर के चारों तरफ निगरानी रखने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाती रही है साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा पैनी नजर बनाए रखी गई ।
सभी जगह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम पर्व मनाए जाने की सूचना है।

Related posts

गया:राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य चुनाव आयोग के तीन दिवसीय 30 वां राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने आज नई दिल्ली में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों द्वारा Common Services Centre की सेवाएं शुरू करने पर एक राष्ट्रीय महासंगोष्ठी का उद्घाटन किया

rktvnews

नैनीताल:कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया मतदान,मतदान हेतु मतदाताओं से की अपील।

rktvnews

बक्सर:मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाईजेशन का कार्य संपन्न।

rktvnews

भोपाल:वन विभाग की टीम ने रेड सेंड बोआ की अवैध तस्करी करते आरोपियों को पकड़ा।

rktvnews

बेंगलुरू:फ्लाइंग वेज डिफेंस एंड एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीस ने भारत के पहले स्वदेशी बॉम्बर यूएवी को लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment