RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

गया डीएम ने निभाया जिले के मालिक होने का फर्ज! पूर्व से सूचित जनता दरबार रद्द होने के बावजूद आये फरियादियों की सुनी फरियाद।

गया/बिहार 28 जुलाई। ज़िला पदाधिकारी के जनता दरबार कार्यक्रम रद्द (स्थगित) रहने के बावजूद लोग दूर-दराज इलाके से समाहरणालय आ गए थे।जिलाधिकारी ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जनता दरबार के रद्द होने की सूचना की जानकारी के अभाव में अपनी फरियाद को ले पहुंचे फरियादियों की अति व्यस्ततम समय निकालकर आये व्यक्तियों के समस्याओं को सुना एवं समाधान किया ।जनता दरबार में करीब 50 व्यक्तियों के मामले को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आवेदकों के कई मामलों में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी द्वारा मामले को जांच करने का भी जिम्मा दिया गया है।
जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास से संबंधित आए मामलों को जिला पदाधिकारी ने निदेशक डीआरडीए को संबंधित आवेदनों को यथाशीघ्र जांच करते हुए पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित कराएंगे।
जनता दरबार में कई व्यक्तियों ने भूमि विवाद, आपसी बटवारा, अतिक्रमण, जमीन संबंधी दिक्कते आदि से संबंधित आवेदन दिए। उन सभी आवेदन के आलोक में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अध्यक्षता में थाना स्तर एवं अनुमंडल स्तर पर प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में दोनों पक्षों के व्यक्तियों को बुलाकर संबधित मामलों का तेजी से निराकरण कराने का निर्देश दिए।
बेलागंज अंचल के आए आवेदक ने बताया कि बेल्हारी पंचायत में दाखिल खारिज के नाम पर राजस्व कर्मचारी विनोद कुमार चौधरी द्वारा अवैध पैसा का मांग किया जाता है। इस पर जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी बेलागंज को निर्देश दिया कि मामले की जांच करते हुए संबंधित राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करावे।

Related posts

सुरों की बारिश और नृत्य की थिरकन के साथ “आरा आइडल” संपन्न।

rktvnews

चतरा:जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में संचालित विकास योजनाओं की हुई बिंदुवार समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:ट्रेड यूनियनों एवं किसान मोर्चा का संयुक्त देश व्यापी धरना प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर: आरा के पटेल बस पड़ाव में दिन दहाड़े फायरिंग कर दुकान में लूट।

rktvnews

भोजपुर: स्वच्छता ही सेवा 2024 के उन्मुखीकरण को ले बैठक।

rktvnews

दुमका:जिला स्तरीय विभिन्न विभागों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment