RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

सत्या सेवा संस्थान द्वारा पौधारोपण! अभियान के तहत रोपे गए 501 पौधे।

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश 28 जुलाई।पौधारोपण अभियान के तहत सत्य सेवा संस्थान एवं प्रकाश डेंटल क्लिनिक के तत्वाधान में आज बिलरियागंज क्षेत्र के जैगहा बाजार के पास वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन डा. शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव के साथ क्षेत्र के समस्त लोगों द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता रहे । जिन्होंने आम के पौधे का पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस कार्यक्रम में आम ,आंवला, बेल,नींबू ,आदि के 501 पौधे रोपे गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उस पौधे का परिवार के अन्य सदस्यों की तरह देखभाल कर इस धरा को हराभरा बनाए ताकि पर्यायवरण शुद्ध रहे । वृहद पौधारोपण के आयोजक डाक्टर शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि हम पौधारोपण के बाद उनको लावारिस रूप में नहीं छोड़ेंगे अपितु साल का 12 महीना लगाए गए पौधों की देखरेख करेंगे। जिससे वह स्वस्थ और मजबूत होकर पर्यावरण को हरियाली प्रदान करें जिससे पर्यावरण शुद्ध बना रहे। इस दौरान चन्द्रभूषण लाल, प्रमुख समाजसेवी,अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम के संयोजक अरविंद चित्रांश, अभिभावक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद दुबे,अमरजीत,अनसार, विजय यादव,सरवन श्रीवास्तव,राजीव श्रीवास्तव, अभिषेक,दुर्गेश राय, आदित्य सिंह, अर्पित आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related posts

भोजपुर : दरोगा का विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

रामगढ़:मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और संचार मंत्रालय के पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) की समीक्षा के लिए हुई बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मैसूर और धनबाद में हुई दुर्घटनाओं में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

झारखंड:गढ़वा डीएसपी सत्येंद्र नारायण सिंह को हटाया जाय : भाजपा

rktvnews

वीकेएसयू की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न!रासेयो के सदस्य देश की एकता, समरसता और सहयोग के लिए सदैव समर्पित है:कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी

rktvnews

Leave a Comment