RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

वार्ड पार्षद ने जागरूकता हेतू चलाया स्वच्छता अभियान।

प्रो लक्ष्मण कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य को सम्मानित करती पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 49 की वार्ड पार्षद सीमा वर्मा

पटना/ बिहार (राकेश मंगल सिन्हा )26 जुलाई। पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 49 की वार्ड पार्षद सीमा वर्मा ने लोगों मे स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतू पटना चकाचक स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से शहर को स्वच्छ बनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से घरों का कचरा गली और सड़क पर नहीं फेंकने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपने घरों का कचरा नगर निगम के कचरा गाड़ी में डालने की अपील की। इससे गली, मोहल्ला और शहर साफ और सुंदर रहेगा। इस अवसर पर वार्ड संख्या 49 के निवासी प्रो लक्ष्मण कुमार श्रीवास्तव ने भी लोगों से अपने घरों का कचरा गली और सङक पर नहीं फेंकने की अपील की ताकि गली, सड़क, मोहल्ला और शहर साफ और सुंदर दिखे। उन्होंने कहा कि इससे हम सभी बीमारी से भी बच सकेंगे। सेवानिवृत्त शिक्षक ख्वाजा मोहम्मद तारीख ने कहा कि साफ और स्वच्छ रहना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सीमा वर्मा ने वार्ड के गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र एवं मग देकर सम्मानित किया। वार्ड पार्षद सीमा देवी ने प्रो लक्ष्मण कुमार श्रीवास्तव, ख्वाजा मोहम्मद तारीख, सिंधु वर्मा, वीणा देवी सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया। सभा के अंत में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल के शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related posts

अपराध रोकने में जिला प्रशासन और बिहार सरकार नाकाम:अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

नारनौल:85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग तथा दिव्यांगों को घर से वोट डलवाने का काम पूरा।

rktvnews

नारनौल:बाढ़ प्रबंधों को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गौरंगी शर्मा ने भेंट की पेंटिंग।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त दो को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment