RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

वन विभाग सारण ने दिघवारा रेंज में तीन अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई करते हुए किया सील।

सारण/छपरा 25 जुलाई ।आज वन विभाग की टीम के द्वारा मकेर प्रखड अंतर्गत अवैध रूप से संचालित तीन आरा मशीन को सील किया गया । जो अरमान अली, उमेश शर्मा, एवं दिलीप कुमार के द्वारा चलाया जा रहा था । सुषमा कुमारी वनों के क्षेत्र पदाधिकारी दिघवारा के नेतृत्व में यह कारवाई की गई। छापामारी टीम में उप परिसर के वनपाल भीम कुमार, भरत सिंह एवं वनरक्षी ज्योति कुमारी, शेखर कुमार, आरती कुमारी, विशाल कुमार शामिल थे। वन प्रमंडल पदाधिकारी छपरा के द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध रूप से संचालित सभी आरा मशीनों को सील करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं। अवैध आरा मिलों की संख्या कम होने से पेड़ों की अवैध कटाई भी कम होगी। सारण जिले में अवैध आरा मिलों की स्थापना की समय-समय पर जांच के लिए वन कर्मचारियों की विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। बताया गया की आगे भी पुलिस और जिला प्रशासन की मदद से अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

भोजपुर :आजादी के 78 वें वर्षगांठ के पर माले के जिला कार्यालय आरा में किया गया झंण्डोंतोलन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर: कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के तत्वावधान में युवा दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद की जयंती।

rktvnews

आमजन के लिए तपस्वी बनकर जिए स्व. कैलाश जोशी : मुख्यमंत्री

rktvnews

भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी के लिए भेषज संहिता आयोग स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत “एक दिन एक घंटा एक साथ” अभियान में शामिल हुआ, पूरे परिसर में स्वच्छता में चैंपियन बना।

rktvnews

भोजपुर: कर्नाटक से पदयात्रा कर पहुंचे कृष्ण नायक ने बच्चों को सिखाया योग।

rktvnews

Leave a Comment