RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हिंडोली-नैनवां में हुआ चहुंमुखी विकास – युवा मामले एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री -चम्बल पेयजल परियोजना से हर घर को मिलेगा शुद्ध पेयजल।

जयपुर/राजस्थान 25जुलाई। युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री  अशोक चांदना ने कहा कि बूंदी जिले के हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा, सिंचाई, बिजली सहित हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है। हर क्षेत्र में हो रहे विकास से आमजन का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। श्री चांदना सोमवार को झाटा की बावड़ी, खण्डेरिया, खीण्या, कालाकुॅआ, महरामपुरा, नाहरगढ़, हाथीखेडा में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणजनों को सम्बोधित कर रहे थे।
राज्यमंत्री ने कहा कि हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र के हर घर में एक हजार करोड़ लागत चम्बल पेयजल परियोजना से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब आने वाले दिनों में क्षेत्र में पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।
चांदना ने कहा कि हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में हुए मिनी डैम और एनीकटों के निर्माण से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है और भूमिगत जल स्तर में वृद्धि हो रही है। किसानों और आमजन को निर्बाध गुणवत्तायुक्त बिजली उपलब्ध हो रही है।
उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर दिलाने के मकसद से उच्च शिक्षा के प्रबंध किए गए हैं। आजादी के बाद हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र ही ऐसा है, जहां 7 कॉलेजों की स्थापना की गई है।
चांदना ने कहा कि क्षेत्र के आमजन को बेहतर आवागमन की सुविधा के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर गांव में सड़कों का निर्माण होने से आमजन को बडी राहत मिलेगी।
इस दौरान राज्यमंत्री ने विकास अधिकारी हिण्डोली को नाहरगढ़ में मनरेगा के तहत ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रमों के दौरान संबंधित अधिकारी सहित बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:पार्टी कार्यालय में मनी पं नेहरू की पुण्यतिथि, माई बहन मान योजना”में 2500 रु मिलेगी सहायता राशि: विधायिका श्वेता सिंह

rktvnews

खादी और ग्रामोद्योग आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार ने बोरिवली के कोरा केन्द्र में खादी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

rktvnews

दोहा-छंद’ पर सिद्धि प्राप्त करने में सफल हुई हैं मधु रानी लाल!साहित्य सम्मेलन में पुस्तक ‘अंतस की आवाज़’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

देवघर:स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सदर अस्पताल को विभिन्न आधुनिक उपकरण बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष से : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

भोजपुर:लोजपा(रा)भोजपुर ने किया महिला संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की पत्नी के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment