RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

सरकार है आपदा से प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी,की जाएगी हर संभव मदद-रेखा आर्या

हल्द्वानी/नैनीताल 24 जुलाई।आज नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी पहुंची जहां उन्होंने आपदा से प्रभावित क्षेत्रों काठगोदाम-हैड़ाखान रोड,गौला पुल में हो रहे भू-कटान और रेलवे लाइन में हो रहे भू-कटान का स्थलीय निरीक्षण किया।वही उन्होंने काठगोदाम-हैड़ाखान रोड में लगातार हो रहे भूस्खलन को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और कहा कि जल्द ही इसका स्थाई समाधान निकाला जाए ताकि स्थानीय जनता को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।वहीं उन्होंने गौला पुल और रेलवे लाइन में हो रहे भू-कटान को लेकर भी विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि आगामी बैठक में ठोस रणनीति के साथ आये और इसे रोकने के उचित समाधान बताएं ताकि त्वरित कार्य आरंभ किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार आपदा से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
वहीं प्रभारी मंत्री ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नही है और सरकार ने आपदा से निपटने के लिये पर्याप्त बजट दिया है।
इस अवसर पर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक हरबोला ,महामंत्री नवीन जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दुमका:राज्यपाल का बासुकीनाथ आगमन।

rktvnews

गिरीडीह:15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने बेंगू में आमजन से पानी की उपलब्धता की जानकारी ली।

rktvnews

भोजपुर:स्वर्ण स्वर्ण पदक विजेता जगजीवन कॉलेज के छात्र मोहित को प्राचार्या ने किया सम्मानित।

rktvnews

बक्सर एसपी ने ब्रह्मपुर थानेदार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश!मामला थाने में जब्त शराब के अतरिक्त अवैध शराब रखने का।😲

rktvnews

Leave a Comment