RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलापदाधिकारी ने अभियोजन की मासिक बैठक की अध्यक्षता की।

बक्सर/बिहार 24 जुलाई।आज  जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अभियोजन की मासिक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।

बैठक में त्वरित विचारण वादों की समीक्षा की गई। जून 2023 में जघन्य अपराध में एक एवं एनडीपीएन वाद में एक वाद में अभियुक्त को सजा दिलाई गई है।

सभी सरकारी अधिवक्ताओं को कहा गया कि त्वरित विचारण वादों में नियमानुसार यथाशीघ निष्पादन कराने का प्रयास करें। पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को कहा गया कि त्वरित विचारण वादों में सरकारी/गैर सरकारी गवाहों की उपस्थिति कराते हुए वादों का यथाशीघ्र निष्पादन कराएं।

बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, जीपी, पीपी, सभी एपीपी, सभी थानाध्यक्ष एवं अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:अंतिम चरण के मतदान के लिए रवाना हुए मतदान दल,सामग्री वितरण स्थल पर स्थापित किए गए मिनी आइसीयू।

rktvnews

भोजपुर:धर्म के मार्ग से ही विश्वशांति संभव: आचार्य भारतभूषण*

rktvnews

सीतामढ़ी:योजनाओं के व्यापक प्रचार -प्रसार के लिए नुक्कड़ नाटक टीम को किया गया रवाना।

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया मतदान,लोगो से की अपील।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने अमेरिका के पूर्व-राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर : 70 पीस फ्रुटीनुमा शराब के साथ दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

Leave a Comment