RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी की मोतीझील सौंदर्यीकरण परियोजना के क्रियान्वयन एवं अतिक्रमण मुक्त करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 22 जुलाई।मोतीझील सौंदर्यीकरण परियोजना के क्रियान्वयन एवं अतिक्रमण मुक्त करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
विदित हो कि माननीय उच्च न्यायालय, बिहार ,पटना के आदेशानुसार मोतीझील सौंदर्यीकरण परियोजना को जनवरी 2024 तक पूर्ण करना है ।
इसी परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता बुडको एवं नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया कि मोतीझील सौंदर्यीकरण परियोजना के सभी कार्यों को ससमय पूरा करना सुनिश्चित करें ।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि धनौती नदी से जुड़ने वाली मोती झील के निर्वाध जलधारा प्रवाह को कायम रखने हेतु सभी अतिक्रमण को हटाना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में बंजरिया अंचलाधिकारी द्वारा रतनपुरा नेचुरल चैनल से 22 अतिक्रमण में से 20 अतिक्रमण हटाया गया , दो कार्य प्रगति पर है ।
मोतीझील सौन्दर्यीकरण परियोजना अंतर्गत डिसिल्टिंग, डिविडिंग, पाथवे ,शौचालय निर्माण आदि का कार्य किया जाना है ।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ौत विकास खंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर पुलिस द्वारा अलग अलग मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने महिला बंदियों की आधारभूत सुविधाओं को लेकर की समीक्षा बैठक।

rktvnews

हर 6 व्यक्ति निःसंतानता से परेशान क्यों ? भारत और इन देशों में दर ज्यादा :डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

दरभंगा:कुशेश्वरस्थान में रोजगार मेला: 634 युवाओं ने निबंधन और प्रशिक्षण का अवसर।

rktvnews

राजस्थान:स्टेट GST की प्रवर्तन कार्यवाहियों में तेजी: ₹66 करोड़ की वसूली, कर चोरों पर कसा शिकंजा।

rktvnews

Leave a Comment