RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पवना निवासी कपड़ा व्यवसायी बिनोद केशरी से व्यवसायी संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला!अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो:सुदामा प्रसाद

आरा/ भोजपुर ( अमरेश सिंह)21 जुलाई।व्यवसायी संघ भोजपुर का जिलास्तरीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित कपड़ा व्यवसायी से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।आज व्यवसायी संघ भोजपुर का प्रतिनिधिमंडल पवना बाजार में रेडीमेड कपड़े के व्यवसाय करने वाले विनोद कुमार केसरी से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि व्यवसायी संघ हर कदम पर उनके साथ खड़ा है।इस अवसर पर पवना बाजार में व्यवसायियों को संबोधित करते हुए भाकपा- माले के तरारी से विधायक व व्यवसायी संघ के जिला सचिव सुदामा प्रसाद ने कहा कि 15 जुलाई को विनोद केसरी के दुकान पर अपराधियों ने मारपीट किया और गोली चलाया लेकिन नामजद FIR होने के बावजूद भी अभी तक एक भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की गई!यह बड़े दुर्भाग्य की बात है,पहले भी केशरी जी के साथ अपराधियों द्वारा गाली गलौज किया गया था।गिरफ्तारी नहीं होने के कारण अपराधियों का हौसला बढता गया।संघ जिला प्रशासन से अपराधियों को तुरंत गिरफ्तारी की मांग करता है!ताकि आगे कोई घटना नहीं हो!इस मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि व्यवसायी संघ अपने निर्माण काल से ही व्यवसायियों के हित में लड़ता रहा है और लड़का रहेगा!इस अवसर पर पवना के व्यवसायियों द्वारा इस घटना के खिलाफ ली गयी पहलकदमी की सरहाना की और व्यवसायी से संगठित होने की अपील की!इस मौके पर व्यवसाई संघ के जिला कार्यालय सचिव कृष्णरंजन गुप्ता ने कहा कि जिले में इन दिनों व्यवसायियों के ऊपर आपराधिक गतिविधि काफी बढ़ गई है!इसी 15 जून को बिहिया में केक व्यवसायी की हत्या कर दी गयी!जिला में व्यवसायियों के साथ अन्य घटना हुई है!और इसी को ध्यान में रखते हुए आगामी 30 जुलाई को सर्किट हाउस आरा में व्यवसाई संघ के जिले पदाधिकारियों और कार्यकारणी की बैठक होगी और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी!प्रतिनिधिमंडल में जिला सहसचिव संजय महासेठ कार्यालय सचिव कृष्णरंजन गुप्ता जिला सचिव सुदामा प्रसाद जिला उपाध्यक्ष राजनाथ राम,सुरेंद्र प्रसाद सिह,जिला कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी कुमार ब्याहुत, अशोक ब्याहुत शामिल थे।

Related posts

गिरीडीह:“मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान एवं आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा भोसले के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

सी.आई.आई ने पार्थ सारथी सेन शर्मा और सफीना हुसैन के बीच गहन संवाद की मेजबानी की, हर आखिरी लड़की पुस्तक का विमोचन हुआ।

rktvnews

नारनौल:युवा महोत्सव-2023 को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने ली बैठक!अब 20-21 नवंबर को सभागार में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:स्वर्गीय राधा शरण सिंह जिला फुटबॉल लीग हेतु 19,20 व 21 अप्रैल को किया जायेगा पंजीयन।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प – 1.70 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 7.35 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित।

rktvnews

Leave a Comment