RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

जिलाधिकारी रीना जोशी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की संबंधित पदाधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 19 जुलाई। जिलाधिकारी रीना जोशी ने मुख्य कृषि अधिकारी, लीड बैंक अधिकारी, बीमा क्रियान्वयन एजेंसी क्षेमा जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड एवं बैकर्स आदि के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये!

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन किसानों ने सहकारी समिति के माध्यम से ऋण लिया है उन सभी किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित किया जाय! उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिये कि जिन किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बने हैं उन सभी किसानों को भी प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित किया जाय! जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित हो जायें उन्हें बल्क एसएमएस के माध्यम से बीमा योजना से आच्छादित होने की सूचना दे दी जाय! जिलाधिकारी ने बीमा क्रियान्वयन एजेंसी के जिला समन्वयक को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से अच्छादित किसानों को फसलों का नुकसान होने पर समय पर ही बीमा योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाय!

मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा ने बताया कि ऋणि किसानों का फसल बीमा आगामी 30 जुलाई तक होना है! यह बीमा फसल धान रुपये 23.02 प्रति नाली एवं मंडुवा रुपये 21.34 प्रति नाली के हिसाब से होना है! उन्होंने बताया कि गैर ऋणि किसानों के लिए प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित होने की अंतिम तिथि गत 15 जुलाई तक थी!

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जलप्लावन ,ओलावृष्टि, भू-स्खलन, बादल फटना, आकाशीय बिजली गिरना आदि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई की जाती है! उन्होंने बताया कि बीमित किसान को निर्धारित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होने पर टोल फ्री नंबर 1800 572 3013 पर 72 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से क्षेमा जनरल इंश्योरेंस क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून को सूचित करना होगा!

बैठक में लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, बीमा क्रियान्वयन ऐजेन्सी क्षेमा जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड से जिला समन्वयक भूपेश पांडे, डीडीएम नाबार्ड राकेश सिंह कन्याल एवं बैंकर्स उपस्थित थे!

Related posts

भोजपुर जिले के सभी सीटों पर एनडीए की जीत पर भाजपा भोजपुर ने जनता के प्रति प्रकट किया आभार।

rktvnews

11 सितंबर को केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह आरा दानापुर टाटा नगर एक्स के नियमित ठहराव का करेंगे लोकार्पण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:सिद्धनाथ मनोकामना कांवड़ यात्रा 2,अगस्त को।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में बाइक व 120 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज धराया।

rktvnews

गिरीडीह:विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने किया उद्घाटन, हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment