RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

ज़िला कलक्टर का निंबाहेड़ा दौरा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक!निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 19 जुलाई। ज़िला कलक्टर पीयूष समारिया बुधवार को निंबाहेड़ा के दौरे पर रहे। उन्होंने उपखण्ड व तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। ज़िला कलक्टर ने निंबाहेड़ा पंचायत समिति सभागार में समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली व सभी विभागों में चल रही योजनाओं व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित बजट घोषणाओं व विभागीय कार्य को अभिलंबपूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया, तहसीलदार गोपाल लाल बंजारा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

ज़िला कलक्टर पीयूष समारिया ने चिकित्सा सुविधाओं के प्रति अपनी गंभीरता और दूरदर्शिता बताते हुए निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने नए भवन के निर्माण कार्यों की जानकारी ली व संबंधित कार्यकारी एजेंसी को गुणवत्ता पूर्वक व समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

फलवा में पंचवटी उद्यान का निरीक्षण कर किया पौधारोपण

ज़िला कलक्टर पीयूष समारिया ने वंडर इकोग्रीन इनीशिएटिव्स अभियान के तहत ग्राम पंचायत फलवा में पंचवटी उद्यान का निरीक्षण कर वृक्षारोपण किया। उन्होंने उद्यान में वर्मी कंपोस्ट, अजोला यूनिट एवं मॉडल किचन गार्डन के डेमो का अवलोकन किया। ज़िला कलक्टर ने वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा संचालित किसान विकास कार्यक्रम तथा विभिन्न सामुदायिक विकास के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया, तहसीलदार गोपाल लाल बंजारा, सरपंच भोपराज टांक, वंडर सीमेंट लिमिटेड के यूनिट हेड नितिन जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related posts

भगवान शिव की पूजा समस्त इच्छित फल प्रदान करती है:आचार्य भारत भूषण

rktvnews

गढ़वा:अनराज डैम जलाशय में तैराकी, कूदना एवं बोटिंग पर पूर्ण प्रतिबंध।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

बोकारो:करियर प्लस की बोकारो शाखा का उद्घाटन।

rktvnews

योग हमारे जीवन, मनोवृत्ति एवं आरोग्यता को प्रभावित कर सभी प्रकार के दुःखो से भी निवृत्ति प्राप्त करा आत्म साक्षात्कार कराता है:योग गुरु

rktvnews

गिरिडीह:चालक अनुज्ञप्ति कैंडिडेट को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

rktvnews

Leave a Comment