RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

21 जुलाई को जिला नियोजनालय में जॉब कैम्प का आयोजन।

बेतिया/ बिहार19 जुलाई। श्रम संसाधन विभाग द्वारा 21जुलाई को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं।
जिला नियोजन पदाधिकारी, अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प, रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनः 21 जुलाई, 2023 को भी जॉब कैम्प का आयोजन जिला नियोजनालय के प्रांगण में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि चैतन्य इंडिया फाईनेंस क्रेडिट प्राईवेट लिमिटेड द्वारा पश्चिम चम्पारण जिले में फिल्ड वर्क हेतु इच्छुक कुल-30 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। इंटर पास 18-28 वर्ग आयु के योग्य अभ्यर्थी को 10090 रूपये मानदेय सहित पीएफ, इएसआइसी, टीए, इंसेंटिव आदि प्राप्त होगा। चयनित अभ्यर्थियों को उनके घर से 50-100 किलोमीटर के दायरे में कार्य करना होगा।
उन्होंने बताया कि निजी नियोजक, पद, योग्यता, उम्र, मानदेय, रिक्ति, कार्यस्थल आदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलायी जा सके।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला नियोजनालय में दूरभाष संख्या-06254-295737 पर हेल्प सेन्टर बनाया गया है। अभ्यर्थी विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेन्टर पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल ने यूआईडीएआई के सीईओ का पदभार संभाला।

rktvnews

राजधानी पटना में खुला हर्षा गार्मेन्टस एंड ड्राइक्लीनर।

rktvnews

भोजपुर :पुण्य तिथि पर निशुल्क बच्चो का जांच एवं दवा वितरित।

rktvnews

रूक्मणी श्रीकृष्ण विवाह ,वैदिक रीति से संपन्न:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

भोजपुर: भाजपा का बिहार में अपराधियों का राज कायम करने का मंसूबा है, उसे चकनाचूर कर देना होगा,सबको सुरक्षा न्याय मिले इसकी लड़ाई जारी रहेगी : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

रांची: आसाराम बापू की स्थाई रिहाई के लिए राजकली फाउंडेशन के सचिव ने राष्ट्रपति से मिल किया अनुरोध।

rktvnews

Leave a Comment