RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

100 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार,गये जेल।

शाहपुर के बहोरनपुर ओपी पुलिस द्वारा जप्त 100 पीस अंग्रेजी शराब

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 जुलाई ।भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहोरनपुर ओपी पुलिस ने उत्तर प्रदेश से बाइक से शराब लेकर आ रहे दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बक्सर कोइलवर तटबंध पर श्याम बाबा के पास बाइक से आ रहे दो शराब तस्करों को 180 एम एल के 100 पीस फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब 8 पी एम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने काले रंग के बैग में बाइक पर रखे 100 पीस फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब और होंडा मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया। साथ ही पुलिस ने दोनों शराब तस्कर रामभरोसा प्रसाद और जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना गांव के रहने वाले  बताये जाते हैं।

Related posts

गेहूं क्रय वर्ष 2024-25 में खरीद का कार्यसुचारु ढंग से संचालित किया जाए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

rktvnews

ट्रंप का टैरिफ युद्ध और अंदर-बाहर बैसाखियों पर टिकी मोदी सरकार!

rktvnews

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड ।

rktvnews

12 घंटे में यू डायस डाटा अपलोड करें प्रधानाध्यापक : बीईओ 

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु एसडीपीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

केवटी प्रखंड के मेसर्स प्रह्लाद किराना स्टोर से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment