RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

सावन की दूसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय।

ब्रह्मपुर शिव मंदिर में जलाभिषेक और दुधाभिषेक करते श्रद्धालु

शाहपुर/भोजपुर( राकेश मंगल सिन्हा) 17 जुलाई।भोजपुर जिला सहित शाहपुर क्षेत्र के विभिन्न शिवालय सावन की दूसरी सोमवारी को हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हो उठे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों, युवकों, युवतियों तथा श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया।

शाहपुर के सहजौली शिवमंदिर में पार्थिव तथा शिव लिंग को सजाकर महिलाओं ने किया पूजा अर्चना।

महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, शम्मी पत्र, भांग, धतूरा, अबीर, गुलाल, रोली, चंदन,फूल आदि चढ़ाकर भोले बाबा की पूजा की। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। अनेकों श्रद्धालुओं ने अति प्राचीन कुंङवा महादेव शिव मंदिर, भीमपट्टी स्थित सिद्धनाथ बैजू बाबा शिव मंदिर तथा ब्रह्मपुर स्थित सुप्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की। बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों, युवकों तथा युवतियों समेत श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर व्रत रखा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के विभिन्न शिवालयों में भी पूजा अर्चना के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में जिला स्तरीय अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी!सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा किया गया जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

इंदौर में नि:शुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण की 14वीं बैच संपन्न, 40 महिलाएं बनीं प्रशिक्षित ड्राइवर।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर:बिहार लघु उद्यमी योजना 2025 के प्रथम किस्त वितरण समारोह का आयोजन।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने 109 मुफ्त औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment