RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

नगर निगम ने लगाया 8 लाख रूपए का जुर्माना! मामला महावीर टोला का।

नगर आयुक्त निरोज कुमार भगत

RKTV NEWS/अनिल सिंह 14 जुलाई। नगर निगम आरा के न्यायालय ने अतिक्रमण वाद संख्या 48/2023 आरा नगर निगम प्रथम पक्ष बनाम नितिन कुमार बक्शी एवं रजत प्रसाद दोनों पिता बक्शी सुधीर प्रसाद ,महावीर टोला आरा की सुनवाई करते हुए नाले पर अतिक्रमण व नक्शा के विपरीत सरकारी जमीन पर निर्माण करने आदि को लेकर दो वाद पर अपना फैसला सुनाते हुए 8 लाख 30 हजार का अर्थदंड (जुर्माना) लगाया है।यह वाद नवादा थाना क्षेत्र के महावीर टोला का है।इस वाद को नगर आयुक्त निरोज कुमार भगत ने सुना और 1 जुलाई 23 को अपना फैसला सुनाया था।

नगर निगम के अधिवक्ता नरेंद्र कुमार सिंह

जिसकी जानकारी आरा नगर निगम के अधिवक्ता नरेंद्र कुमार सिंह ने दी और बताया की पूर्व में महावीर टोला के वादी पक्ष ने न्यायालय का शरण लिया था जहां से उनको पराजय का सामना करना पड़ा था तथा कबाड़ी के रूप में चर्चित स्थल पर जहां निगम का स्टैंड बना का विरोध करते हुए न्यायालय की शरण में गए थे।उन्होंने वहां बन रहे पब्लिक पेशाब घर का भी विरोध किया था तथा अपनी तरफ जाने के आवागमन रास्ते के लिए कई कागजात प्रस्तुत किए थे पर न्यायालय आरा और अब अब नगर आयुक्त न्यायालय आरा से उनको मुंह की खानी पड़ी। कागजातों की छानबीन एवं भौतिक सत्यापन के उपरांत नगर आयुक्त के कार्यालय ने यह जुर्माना लगाया जिसे 15 दिनो के अंदर जमा और नही करने पर तत्पश्चात कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है।

Related posts

रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय

rktvnews

भाकपा माले की भोजपुर के कोइलवर प्रखंड के गीधा में दो दिवसीय जिला कमिटी की बैठक संपन्न!टाडा बंदियों की नही हुई रिहाई तो होगा न्याय मार्च:कुणाल

rktvnews

सफलता की कहानी:सपनों को हकीकत में बदलने की बानगी है “बुरहानपुर का बनाना पावडर”।

rktvnews

नफरत की राजनीति ने एकता अखंडता व समृद्धि की नीतियों के सामने टेके घुटने: इंद्रेश कुमार

rktvnews

पटना:वरिष्ठ उपनिर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग की 09 सदस्यीय टीम की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: 4 जून को विपक्षी हो जायेंगे बेहोश : मंत्री प्रेम कुमार

rktvnews

Leave a Comment