RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण।

हरिद्वार/ उत्तराखंड 13 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद हरिद्वार की तहसील लक्सर के विभिन्न क्षेत्रों लक्सर बजार मदारपुर, शाहपुर बस्ती, प्रहलादपुर, हस्तमौली में अतिवृष्टि एवं सोनाली नदी के कारण हुए जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का रेस्क्यू बोट एवं ट्रैक्टर में बैठकर स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा राहत एवं बचाव कार्यों के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लक्सर क्षेत्र में सोनाली एवं अन्य नदियों से होने वाले जलभराव के प्रभावी रोकथाम हेतु फ्लड मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने व प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाए कि प्रभावितों को रहने खाने व अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बारिश से पेयजल, विद्युत, सड़क एवं अन्य व्यवस्थाएं जो प्रभावित हुई हैं, उन्हें शीघ्र सुचारू किया जाए व प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता, सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी की दी बधाई।

rktvnews

व्यवस्था जातिगत भेदभाव का बचाव कैसे करती है?

rktvnews

भोजपुर:अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा सम्मेलन की तैयारी को ले धुआंधार बैठक व जनसंपर्क जारी :अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर

rktvnews

फरवरी 2024 के दौरान कोयले के कुल उत्पादन और रवानगी में काफी वृद्धि हुई।

rktvnews

चलो करें आवास पूरा अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

गिरीडीह:जिला नियोजनालय, गिरिडीह के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 तृतीय ‘भर्ती कैम्प” का आयोजन किया गया।

rktvnews

Leave a Comment