RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

द्वितीय अपील की सुनवाई के क्रम में कार्य में कोताही बरतने वाले सीओ एवं आरओ पर जिलाधिकारी ने लगाया 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड।

गया/ बिहार 12 जुलाई।लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 द्वितीय अपील के तहत ज़िला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुल 50 मामलों की सुनवाई की गई।
फक्कड़ मांझी, गया द्वारा अतिक्रमणमुक्त कराने के संबंध के आवेदन दिया गया था। आज सुनवाई में सीओ नगर द्वारा प्रश्नगत भूमि को अतिक्रमणमुक्त नही कराने के कारण जिलाधिकारी ने 5000 का अर्थदंड अधिरोपित किया।

चंदन कुमार पासवान, बोधगया द्वारा परिमार्जन वाद से संबंधी शिकायत दर्ज किया गया। आज सुनवाई के क्रम में बोधगया के सीओ और आरओ अनुपस्थित पाए गए, जिसपर जिलाधिकारी ने दोनो पदाधिकारियों पर 5-5 हजार रुपए का दंड लगाया गया।

बाल गंगाधर, बाराचट्टी द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के संबंध में वाद दायर किया गया। आज सुनवाई में बाराचट्टी सीओ और आरओ अनुपस्थित पाए गए, जिस कारण जिलाधिकारी द्वारा 5000-5000 रुपए का अर्थदंड लगाया गया।

संतोष कुमार केसरी, मोहनपुर ने शिकायत किया की सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त नहीं कराया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा आज सुनवाई में सीओ मोहनपुर पर 5000 का अर्थदंड लगाया गया।

सुरेंद्र यादव, वजीरगंज द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के संबंध में शिकायत दर्ज किया गया। डीएम ने निदेशक डीआरडीए को उक्त मामले का स्थलीय जांच करने हेतु निर्देश दिया।

विनोद शर्मा, खिजरसराय द्वारा 15वीं वित्त आयोग की राशि से कराए गए कार्य का भुगतान नहीं करने के संबंध में आवेदन दिया गया, जिसमे डीएम ने बीपीआरओ खिजरसराय को निर्देश दिया की एमबी के अनुसार कराए गए कार्य का भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे।

राजू कुमार, गोदावरी, गया द्वारा सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के संबंध में शिकायत दर्ज किया गया। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, गया नगर निगम को उक्त भूमि का जांच करते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। आज सुनवाई में नगर आयुक्त द्वारा जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया, जिसपर जिलाधिकारी ने सीओ नगर को प्रश्नगत भूमि को 15 दिनों के अंदर अतिक्रमणमुक्त कराने का निर्देश दिया।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से योग गुरु स्वामी रामदेव ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भोजपुर:इंडियन साइकोलाजिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष का जे जे कालेज में हुआ स्वागत।

rktvnews

गिरिडीह कॉलेज में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा “दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026” का आयोजन किया गया।

rktvnews

भोपाल:नारी सशक्त होगी, तभी परिवार सशक्त होगा और भारत सशक्त बनेगा : राज्य मंत्री पटेल

rktvnews

पोषण की जन जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्र में किशोरियों के द्वारा निकाली गई साइकिल रैली।

rktvnews

झारखंड के वित्तमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री तथा कोयला मंत्री से मिलकर झारखंड के कोयला उत्खनन की 1लाख 36 करोड़ बकाया राशि के भुगतान के लिए स्मार-पत्र सौंप भुगतान का किया आग्रह।

rktvnews

Leave a Comment