RK TV News
खबरें
Breaking Newsलोकार्पण

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने विधानसभा के नवनिर्मित पुस्तकालय एवं वेबसाइट का किया लोकार्पण।

देहरादून/उत्तराखंड 12 जुलाई।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा में उत्तराखण्ड विधानसभा के नवनिर्मित पुस्तकालय एवं नवीन वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस मंदिर में माँ सरस्वती के मंदिर की स्थापना किया जाना अपने आप में अलग है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों में माँ सरस्वती का वास होता है। उन्होंने कहा कि हमें हर एक जिज्ञासा और हर एक प्रश्न का उत्तर पुस्तकों से प्राप्त होता है। राज्यपाल ने पुस्तकालय की स्थापना के लिए विधानसभा अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड विधानसभा के विधायकगणों को जहां एक ओर संसदीय कार्यों में सहायता मिलेगी वहीं दूसरी ओर पुस्तकालय में उपलब्ध विशिष्ट पुस्तकों के अध्ययन से उन्हें सामाजिक कार्यों में भी लाभ होगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विधानसभा में नवनिर्मित पुस्तकालय के लोकार्पण एवं नवीन वेबसाइट लांच होने से यहां पर संसदीय परंपराओं के ज्ञान एवं अन्य महत्वपूर्ण आवश्यक जानकारियों के लिए विधानसभा में लोगों को एक ऐसा स्थान मिल गया है, जहां पर ज्ञानवर्द्धन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में इस पुस्तकालय के माध्यम से सभी निर्वाचित सदस्य अपनी संसदीय समस्याओं के समाधान के साथ ही संसदीय परंपराओं एवं सदन के भीतर होने वाली कार्यवाहियों की बारीकी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज शैक्षिक सुविधाओं के विस्तार और साक्षरता की उच्च दर से समाज में सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर परिवर्तन आया है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ. धनसिंह रावत , सभापति पुस्तकालय समिति शहजाद सहित अनेक विधायकगण, उच्चाधिकारी एवं विधानसभा के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:प्रो अक्षयवर सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

SEMICON India 2026 में बिहार ने प्रदर्शित की सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं।

rktvnews

राजस्थान:हमें विरासत को अगली पीढ़ी को दिखाना भी और उसे संरक्षित भी करना है : दिया कुमारी

rktvnews

वाराणसी:काशी तमिल संगमम् 4.0 के तहत नमो घाट पर बच्चों के लिए क्विज, ओरिएंटेशन और सरदार पटेल पर आधारित कटपुतली शो का आयोजन।

rktvnews

बाबा अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल पर बिहार राज्य दफादर चौकीदार पंचायत, शाहाबाद प्रमंडल कमिटी द्वारा होगा समारोह का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों द्वारा 25 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त।

rktvnews

Leave a Comment