RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारत-जापान समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास 2023 (जिमेक्स23) का समापन।

नई दिल्ली/11 जुलाई।भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित भारत-जापान समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास 2023 (जिमेक्स 23) के 7वें संस्करण का आयोजन बंगाल की खाड़ी में संपन्न हुआ, जिसमें दोनों देशों ने एक पारंपरिक रूप से एक-दूसरे को विदाई दी। पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग, रियर एडमिरल गुरचरण सिंह की कमान में भारतीय नौसेना के जहाज, कमोर्टा एवं शक्ति और जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) के जहाज समिदारे ने छह दिवसीय अभ्यास में शामिल हुए।
जिमेक्स23 में दोनों नौ सेनाओं द्वारा संयुक्त रूप जटिल अभ्यासों का आयोजन किया गया। दोनों पक्ष समुद्री युद्ध के सभी तीन स्तरों- सतह, उप-सतह और हवा में उन्नत स्तर के अभ्यास में शामिल हुए। जहाजों और उनके एकीकृत हेलीकॉप्टरों के अलावा, इस अभ्यास में लड़ाकू विमान, समुद्री गश्ती विमान और एक पनडुब्बी की भागीदारी भी देखी गई। जिमेक्स 2023 सामान्य प्रक्रियाओं को फिर से मान्य करने और भारत एवं जापान के बीच अंतःक्रियाशीलता को बढ़ावा देने वाले एक उच्च नोट के साथ समाप्त हुआ।

Related posts

भोजपुर:13 अगस्त को आरा में लगेगी विशाल छात्र-युवा संसद: आइसा-इंनौस

rktvnews

बेंगलुरु रोड शो में बिहार ने उद्योग जगत के सामने रखी निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाएँ।

rktvnews

भोजपुर:04 अगस्त को भाजपा के विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर नगर पंचायत की बैठक में दीपावली व छठ के मद्देनजर चर्चा।

rktvnews

भोजपुर:स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

देवघर:राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी का अपर समाहर्ता व अनुमंडल पदाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment